मैथ्यू हेडन को मिली IPL 2026 में नौकरी, इस टीम ने बनाया अपना नया बल्लेबाजी कोच

Published - 10 Mar 2026, 01:28 PM | Updated - 10 Mar 2026, 01:34 PM

Matthew Hayden

Matthew Hayden: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक नई जिम्मेदारी में नजर आने वाले हैं। मैथ्यू हेडन को एक टीम ने आगामी सीजन के लिए नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।

दरअसल, इस टीम ने पिछले सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, लेकिन खराब बल्लेबाजी के कारण टीम को लीग से बाहर होना पड़ा था। अब अपनी उसी कमजोरी को पूरा करने के लिए फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है, जो कि अपने समय में काफी आक्रामक बल्लेबाजी किया करते थे।

Matthew Hayden को मिली IPL 2026 में नौकरी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) को आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। हेडन का कार्य गुजरात की बल्लेबाजी में सुधार लाना होगा। गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) के बल्लेबाजी कोच बनने के बारे में कहा कि

‘’मैथ्यू हमारे सफर के काफी अहम दौर में साथ आए हैं। एक फ्रेंचाइज के तौर पर हम उत्कृष्ट व दीर्घकालिक सफलता के प्रति संकल्पित हैं, हम लगातार अपने क्रिकेटिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं। वे इस फ्रेंचाइज के साथ एक नया स्टेंडर्ड सेट करना चाहते हैं।’’

मैथ्यू हेडन का कोचिंग अनुभव

मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कोचिंग करने जा रहे हैं। हालांकि, ये कार्य उनके लिए बिल्कुल भी नया नहीं है, क्योंकि साल 2021 में खेले गए टी20 विश्व कप में हेडन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी सलाहकार रह चुके हैं। ये टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था।

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान सेमीफाइनल तक पहुंची थी। जबकि साल 2022 में ऑस्ट्रेलिय में हुए विश्व कप में पाकिस्तान ने फिर एक बार मैथ्यू पर भरोसा किया था और उन्हें टीम का मेंटर बनाया गया था। तब पाकिस्तान फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन इंग्लैंड के हाथों उन्हें पांच विकेट की हार का सामना करना पड़ा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, 32 साल के खिलाड़ी को किया गया ड्रॉप

आईपीएल में जीत चुके हैं ऑरेंज कैप

इंटरनेशनल क्रिकेट या सिर्फ कोचिंग में ही नहीं बल्कि मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) की बल्लेबाजी का जलवा आईपीएल में भी देखने को मिल चुका है। मैथ्यू शुरुआती तीन सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे थे। इस दौरान उन्होंने येलो आर्मी के लिए 32 मैचों में 137.51 के स्ट्राइक रेट के साथ 1107 रन बनाए थे, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे।

वहीं, साल 2009 में मैथ्यू हेडन ने सर्वाधिक 572 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप दी गई थी। जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू 9 टी20 मैचों में 51.33 की औसत और 143.92 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ 308 रन बनाए थे।

इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले थे। मैथ्यू को गुजरात टाइटंस में पार्थिव पटेल के स्थान पर लाया गया है, जो कि पिछले सीजन तक जीटी के बल्लेबाजी कोच थे। जबकि आशीष नेहरा हेड कोच के पद पर बरकरार हैं।

IPL 2026 के लिए CSK की पूरी टीम का हुआ ऐलान, ऋतुराज(कप्तान), धोनी, संजू, ब्रेविस, नूर, खलील....

Tagged:

Gujarat Titans Matthew Hayden IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

9 टी20 इंटरनेशनल।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com