मैच खत्म, बहस जारी! मोहसिन नकवी ने खुद बताया IND vs PAK का कौन था रियल हीरो
Published - 19 Feb 2026, 12:48 PM | Updated - 19 Feb 2026, 12:55 PM
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs PAK के बीच हुआ हाई-वोल्टेज मुकाबला भले ही खत्म हो गया लेकिन मैदान के बाहर की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए IND vs PAK मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस मैच के आयोजन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अब खुद सामने आकर बताया है कि इस ऐतिहासिक मुकाबले का असली हीरो कौन था।
IND vs PAK मैच होने की वजह श्रीलंकाई राष्ट्रपति ?

दरअसल IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था और बहिष्कार की धमकी दी थी। पाकिस्तान का यह रुख बांग्लादेश के समर्थन में था, जिसने सुरक्षा कारणों से भारत की यात्रा करने से मना कर दिया था।
मोहसिन नकवी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि इस गतिरोध को खत्म करने में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नकवी के अनुसार, जब आईसीसी और अन्य बोर्ड्स के साथ बातचीत बेनतीजा रही, तब राष्ट्रपति दिसानायके ने खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया और उन्हें टीम भेजने के लिए राजी किया।
नकवी ने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान कहा कि कल के मैच के असली हीरो आप ही थे क्योंकि आपकी वजह से ही 2 अरब लोगों का मनोरंजन हो पाया। जैसे ही हमारे प्रधानमंत्री को आपका कॉल आया, उन्होंने मुझसे कहा कि अब कोई समस्या नहीं है और हमें मैच खेलना चाहिए।
यह इशारा साफ करता है कि डिप्लोमैटिक रिश्ते की डर ने पाकिस्तान को खेलने पर मजबूर किया लेकिन अगर देखा जाए तो पाकिस्तान के भारी वित्तीय मार पड़ने का भी डर सता रहा था।
IND vs PAK में ईशान किशन की आतिशी पारी
IND vs PAK मैच की बात करें तो कोलंबो की मुश्किल पिच पर भारतीय टीम पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपनी क्लास दिखाई।
किशन ने 77 रनों की विस्फोटक और सूझबूझ भरी पारी खेलकर भारत को 175 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुँचाया। पाकिस्तान के गेंदबाज शुरुआती झटकों के बाद भारतीय मीडिल ऑर्डर पर ब्रेक लगाने में नाकाम रहे। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने ढह गई।
हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी के सामने सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और भारत ने एक आसान जीत दर्ज की।
आक्रमक अप्रोच के साथ टीम इंडिया क्यों नहीं कर रही बल्लेबाजी? शिवम दुबे ने जवाब देकर मचाई सनसनी
नामीबिया के खिलाफ जीत पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंची
भारत से मिली इस करारी हार के बाद अब पाकिस्तान की राह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहद कठिन हो गई थी। मोहसिन नकवी की मौजूदगी में मिली इस हार ने टीम के चयन और रणनीति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। पाकिस्तान ने 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाला मुकाबले में 102 रनों की बड़े अंतर से जीत हासिल की।
इस मैच के हीरो रहे साहिबजादा फरहान ने 58 गेंदो में शतक लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। साहिजादा ने शतकीय पारी के दौरान 172 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 11 चौके और चार छक्के लगाए।
दुसरी पारी में जब नामीबिया की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो 97 रन पर ही ढेर हो गई। गेंदबाजी में उस्मान तारिक ने अपने एक्शन का भरपूर फायदा उठाया। उस्मान ने तीन ओवर तीन गेंद में 16 रन देकर चार विकेट चटका नामीबिया को तहस-नहस कर दिया। उस्मान के अलावा टीम के स्पीनर शादाब खान ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए।
जबकि उस्मान तारिक के एक्शन का फर्क IND vs PAK मुकाबले में देखने को नहीं मिला। हालांकि भारतीय टीम इसके लिए पहले से तैयार थी और किसी भी प्रकार की दिक्कत किसी भी बल्लेबाज ने नहीं झेला। फिलहाल, नकवी का बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और दिसानायके को 'असली हीरो' बताना एक नई बहस छेड़ चुका है।
ICC ने अपडेट की बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग, 4 भारतीय खिलाड़ियों को टॉप-10 में मिली जगह
Tagged:
IND vs PAK Mohsin Naqvi T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर