पैट कमिंस की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से संभालेंगें फिर से टीम की कप्तानी
Published - 24 Mar 2026, 08:48 AM | Updated - 24 Mar 2026, 08:50 AM
Table of Contents
Pat Cummins: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला 28 मार्च को RCB के साथ है. दोनों टीमों का सामना बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में होगा. लेकिन टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले SRH के लिए एक गुड न्यूज आई है.
दरअसल, पैट कमिंस (Pat Cummins) जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं. हालांकि, शुरूआती मुकाबलों में कमिंस टीम की कप्तानी नहीं करेंगे. उनकी जगह ईशान किशन कैप्टैंसी संभालते हुए दिखाई देंगे.
कप्तान Pat Cummins कब जुड़ेंगे टीम के साथ?
🚨 Pat Cummins will reach Bengaluru on Tuesday, March 24 ahead of #IPL2026
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 23, 2026
Ishan Kishan, SRH's stand-in captain for the first few games, will attend the captains' meeting in Mumbai on March 25 pic.twitter.com/zPxZfWDofA
IPL 2026 की शुरूआत से कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि पैट कमिंस (Pat Cummins) चोट से जूझ रहे हैं. वह शुरूआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद ने तुंरत फैसला लेते हुए भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जबकि, अभिषेक शर्मा की उपकप्तान बनाया.
क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पैट कमिंस आईपीएल 2026 से पहले, मंगलवार 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेंगे. बाकी खिलाड़ी भी यहीं पहुंचेंगे.
वहीं, 25 मार्च को ईशान किशन भी कप्तानों के फोटोशूट के लिए भी साथ जुड़ेंगे. इस दौरान आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों के कप्तान ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के लिए मुंबई पहुंचेंगे. 12 बजे से फोटोशुट स्टार्ट होगा, और शाम 4. 30 से मीटिंग होगी.
पैंट कमिंस को क्या हुआ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. दिसंबर 2025 में एशेज के बाद से वह क्रिकेट से दूर है. इसी वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भी हिस्सा नहीं बने थे. अब वह इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती मुकाबले खेलने के लिए भी उपलब्ध नहीं रहेंगे.
पैट कमिंस (Pat Cummins) के SRH से जुड़ने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि अब कौन कप्तानी करेगा? बता दें तो शुरूआती मुकाबलों में ईशान किशन ही कैप्टेंसी संभालेंगे. हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से कोई अपडेट सामने नहीं आया है.
रियान पराग कप्तान, तो ये खिलाड़ी हैं राजस्थान रॉयल्स का उपकप्तान, जान लें नाम
SRH को मिली दूसरी गुड न्यूज
एक तरफ पैट कमिंस टीम से जुड़ रहे हैं. दूसरी ओर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को भी आईपीएल 2026 में खेलने की मंजूरी मिल गई है. वह 24 मार्च को हैदराबाद पहुंचेंगे. ईशान मलिंगा के साथ दुशमंता चमीरा, दासुन शनाका और पथुम निसांका को भी IPL 2026 में खेलने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मंजूरी दे दी है.
1-2 नहीं इन 7 हसीनाओं को डेट कर चुके हार्दिक पांड्या, सभी थी एक से बढ़कर एक खूबसूरत
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर