PSL 2026 में बड़ा हादसा! गेंद लगते ही मैदान पर गिरा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, तबीयत बेहद नाजुक

Published - 08 Apr 2026, 03:47 PM | Updated - 08 Apr 2026, 03:51 PM

PSL 2026

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) हो और कोई ड्राम ना हो ऐसा कभी नहीं हो सकता है. कभी मैदान की बिजली चली जाती है, तो कभी अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिलता है. अब पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने अपने ही साथी को ऐसा शॉट मारा कि वह बुरी तरह घायल हो गया.

दरअसल, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मीर हमजा सज्जाद (Mir Hamza Sajjad) प्रैक्टिस सेशन के दौरान जख्मी हो गए हैं. जिसके बाद उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया.

PSL 2026: गेंद लगने से बेहोश हुए मीर हमजा

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मीर हमजा (Mir Hamza Sajjad) PSL 2026 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेल रहे हैं. वह प्रैक्टिस मैच में व्यस्त थे, तभी उनकी ही टीम के एक खिलाड़ी मार्क चैपमैन ने ऐसा शॉट मारा कि गेंद हमजा के सिर में जोर से लगी.

इस कारण वह बेहोश हो गए. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. हमजा की हालत देखकर साथी खिलाड़ियों में भी डर का माहौल है. इस हादसे के बाद ट्रेनिंग को बीच में ही रोक दिया गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब मीर हमजा पहले से ठीक है.

लेकिन एहतियात के लिए उनका सीटी स्कैन किया जाएगा. वहीं, उनकी टीम उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रही है. हालांकि, अभी तक हमजा की चोट पर इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

KKR vs LSG: कोलकाता के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, मार्श, मकर्म, पंत, बदोनी, पूरन.....

इस्लामाबाद ने मोटी रकम में खरीदा

PSL 2026

मीर हमजा सज्जाद (Mir Hamza Sajjad) को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उन्हें PSL 2026 की नीलामी में 70 लाख रूपये में खरीदा था. लेकिन अभी तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है. हालांकि, मीर हमजा 6 टी20 मैच खेल चुके हैं, और 8 विकेट चटकाए हैं. जबकि, मीर हमजा सज्जाद 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 25 विकेट अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं.

इस्लामाबाद 5 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में

वहीं, इस्लामाबाद का PSL 2026 में अब तक औसत प्रदर्शन रहा है. टीम शादाब खान की कप्तानी में पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है. अब तक खेले गए मुकाबले में इस्लामाबाद ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है.

जबकि, 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. 1 नो-रिजल्ट भी रहा है. इस्लामाबाद का अगला मुकाबला लाहौर कलंदर्स के साथ गुरुवार को है.

ड्रंक एंड ड्राइव के केस में फंस चुके हैं ये 2 क्रिकेटर, भारतीय खिलाड़ी का भी नाम शामिल

Tagged:

PCB Pakistan Cricket Team PSL 2026 Mir Hamza Sajjad
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com