KKR के खिलाफ मुकाबले से पहले SRH को बड़ा झटका, स्टार विदेशी खिलाड़ी हुआ बाहर

Published - 02 Apr 2026, 08:58 AM | Updated - 02 Apr 2026, 10:22 AM

SRH

SRH: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स के सफर का आगाज हार के साथ शुरू हुआ. टीम को सबसे पहला झटका पैट कमिंस के बाहर होने पर लगा. फिर ईशान किशन को कप्तान बनाया गया. लेकिन आरसीबी के खिलाफ जीत नसीब नहीं हुई. कमिंस के बाहर होने के बाद SRH की गेंदबाजी काफी कमजोर दिखाई दे रही है.

वहीं, अब हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने से पहले एक और बुरी खबर मिली है. टीम का धाकड़ तेज गेंदबाज दूसरे मैच से बाहर हो गया है

SRH का धाकड़ तेज गेंदबाज हुआ मुकाबले से बाहर

2 अप्रैल, गुरूवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रायडन कार्स इस मुकाबले के लिए अभी तक फिट नहीं हुए हैं. आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से एक दिन पहले प्रैक्टिस मैच के दौरान वह चोटिल हो गए थे.

उनके हाथ में चोट लगी थी. जिस कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले से भी बाहर हो गए थे. अब वह KKR के खिलाफ भी आज का मैच नहीं खेल पाएंगे.

हालांकि, RCB से हारने के बाद डेनिय विटोरी ने कार्स की इंजरी पर अपडेट दिया था कि, वह अभी वह फिट नहीं है लेकिन जल्द ही कमबैक करेंगे.

गेंदबाजी विभाग में कमजोर SRH

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी विभाग काफी कमजोर नजर आता है. RCB के खिलाफ डेब्यू करने वाले डेविड पेन ने शानदार गेंदबाजी की थी. लेकिन अन्य गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए.

लिहाजा, रॉयल चैंलेजर्स बेंगरुलु ने आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया. विराट कोहली की मदद से RCB ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज चेज करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया.

LSG vs DC: रिजवी-स्टब्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के जबड़े से छीनी जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से दर्ज की पहली जीत

1 करोड़ में SRH ने खरीदा

IPL 2026 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) को 1 करोड़ की मोटी रकम में टीम में शामिल किया है. ब्रायडन कार्स अपनी बेहतरीन यॉर्कर के लिए पहचाने जाते हैं.

वह टेस्ट में पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराने और सीमित ओवरों में विकेट निकालने में माहिर हैं. अगर वह केकेआर के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए उपलब्ध होते तो शायद SRH का बॉलिंग डिपार्टमेंट कुछ कमाल कर पाता.

LSG vs DC STATS: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में बने 10 बड़े, लिस्ट में मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल

Tagged:

kkr INDIAN PREMIER LEAGUE SRH SRH vs KKR kavya maran IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

3 बार

₹400 करोड़ से ₹450 करोड़ के बीच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com