KKR को लगा बड़ा झटका, सबसे बड़ा मैच विनर चोट के चलते IPL 2026 से बाहर

Published - 14 Mar 2026, 09:01 AM | Updated - 14 Mar 2026, 09:19 AM

KKR

KKR: आईपीएल 2026 शुरू होने में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी है. लेकिन उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को तगड़ा झटका लग गया है. टीम का सबसे धाकड़ ऑलराउंडर इंजर्ड होने की वजह से लीग से बाहर हो गया है. यह प्लेयर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ही चोटिल चल रहा है. जिस वजह से वह विश्व कप से भी बाहर था. अब फिट ना होने के कारण KKR का ऑलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी नहीं खेल पाएगा.

KKR का यह धाकड़ खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर

KKR

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो केकेआर और टीम इंडिया के ऑलराउंडर हर्षित राणा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म मैच में वह चोटिल हो गए थे. जिस कारण उन्हें टूर्नामेंट से भी बाहर होना पड़ा था. अब वह IPL 2026 भी नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं किया है. लेकिन KKR ने ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी को अपनी टीम में शामिल किया है.

IPL से आंद्रे रसेल के संन्यास के बाद फ्रेंचाइजी की सारी उम्मीद हर्षित राणा से थी. क्योंकि वह डेथ ओवर्स में विकेट लेने में माहिर है. चोटिल होने के बाद राणा की 9 फरवरी मुंबई में सर्जरी हुई थी. लेकिन वह IPL में खेलने के लिए फिट नहीं है. बता दें कि 2024 में भारतीय ऑलराउंडर ने केकेआर के लिए 19 विकेट लिए थे.

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

इसके बाद से ही राणा को टीम इंडिया में नियमित तौर से खेलना का मौका मिला था. 2025 में भी कोलकाता (KKR) ने राणा को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे. जबकि 2026 में KKR ने हर्षित राणा को रिलीज नहीं किया. हर्षित राणा की वजह से आकाश दीप, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक और कार्तिक त्यागी जैसे खिलाड़ियों की किस्मत चमक उठी है.

राणा की गैर मौजूदगी में केकेआर इन्हीं में से किसी एक को मौका दे सकती हैं. यह युवा खिलाड़ी भी इस अवसर का जबरदस्त फायदा उठाना चाहेंगे. हालांकि, अधिकारिक रूप से अभी तक भारतीय ऑलराउंडर के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है.

दिग्गज ने किया बड़ा ऐलान, एमएस धोनी का होगा ये अंतिम सीजन, इसके बाद नहीं खेलेंगे 'थाला'

Tagged:

team india kkr harshit rana T20 World Cup 2026 IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

28 मार्च

सिराज
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com