दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! सबसे बड़ा मैच विनर अगले 3 मैचों से बाहर, नहीं खेल पाएगा मुकाबले

Published - 07 Apr 2026, 02:57 PM | Updated - 07 Apr 2026, 02:58 PM

IPL 2026

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल अपनी शानदार फॉर्म में है. टीम अब तक 2 मुकाबले खेल चुकी है, दोनों में ही जीत दर्ज की है. इसी फतेह के साथ DC पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. अब नीली आर्मी टीम अपना तीसरा मुकाबला 8 अप्रैल को गुजरात टाइंट्स के खिलाफ खेलेगी. लेकिन इस मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है. Delhi Capitals का सबसे बड़ा मैच विनर 3 मैचों के लिए बाहर हो गया है.

Delhi Capitals का धाकड़ खिलाड़ी 3 मैचों से बाहर

Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात के खिलाफ खेलने से पहले 440 वॉल्ट का झटका लगा है. दरअसल, टीम का धाकड़ पेसर मिचेल स्टार्क 3 मैचों से बाहर हो गए हैं. लेकिन वह पहले से ही दिल्ली से बाहर चल रहे हैं. अभी तक उन्होंने IPL 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेला है.

ताजा खबर के अनुसार, मिचेल स्टार्क तीन मैच और नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में दिल्ली का पेस विभाग कमजोर हो गया है. हालांकि, दिल्ली अब तक अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है. अक्षर पटेल की कप्तानी में DC के सीजन की शुरूआत ही जीत के साथ हुई थी.

DC vs GT, LIVE Streaming: लाइव मैच मिस न करें! जानें टीवी और मोबाइल पर देखने का पूरा तरीका

मिचेल स्टार्क को क्या हुआ?

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस वक्त कंधे और कोहली की चोट से जूझ रहे हैं. इसी कारण वह IPL 2026 के शुरूआती मुकाबलों में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्ध नहीं रहे थे. वह अभी ऑस्ट्रेलिया में ही है और अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 20 अप्रैल तक दिल्ली के साथ जुड़ चुकते हैं. इसके बाद वह 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में भी शामिल हो सकते हैं.

हालांकि, अभी तक उनकी वापसी पर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं है. वहीं, मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन के हाथों में गेंदबाजी का भार रहेगा.

किन टीमों से भिड़गी दिल्ली कैपिटल्स?

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने IPL 2026 के सफर की शुरूआत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ की थी. उन्होंने LSG को पहले ही मैच में बुरी तरह हराया था. फिर दूसरे मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ था. इस मैच में भी DC ने मुंबई को धूल चटा दी.

अब अगले तीन मैचों की बात करें तो दिल्ली को गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है. यह सभी मुकाबले 8, 11 और 18 अप्रैल को आयोजित होंगे.

Kevin Pietersen का बड़ा खुलासा—‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद किया’, जानें क्यों बोले ऐसा?

Tagged:

Delhi Capitals mitchell starc INDIAN PREMIER LEAGUE dc IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

IPL 2025 की मेगा नीलामी में 11.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है

152
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com