फिट नहीं हो पाए महेंद्र सिंह धोनी! चोट के चलते हुए बाहर, अब नहीं खेल पाएंगे मैच

Published - 08 Apr 2026, 03:21 PM | Updated - 08 Apr 2026, 03:47 PM

Mahendra Singh Dhoni

आईपीएल सीजन 19 का रोमांच सर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन सीएसके फैंस को इस साल हर मैच में एक नया झटका लग रहा है। सुत्रों के मुताबिक पता चला है कि एमएस धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाली मुकाबले में मौजूद नहीं होंगे। सीएसके टीम पिछले तीन मुकाबले में एक में भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।

इस साल टीम अपना खाता खोलने को तरस रही है जबकि फैंस को उससे भी ज्यादा दुख हारने का हो रहा है। दरअसल दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी फिटनेस की समस्या के कारण आगामी मैचों से बाहर हो गए हैं।

Mahendra Singh Dhoni नहीं खेलेंगे अगला मैच

CSK

सीएसके टीम और भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) फिलहाल अपने चोट से उबर नहीं सके जिसके कारण वो आईपीएल सीजन 19 के शुरूआती कुछ मुकाबलों में उपलब्ध नहीं होंगे।

पिछले दिनों उम्मीद लगाई जा रही थी की एमएस धोनी अगले मैच से टीम के लिए मौजूद होंगे जिसको लेकर मेनेजमैंट टीम की तैयारी को लेकर निश्चित था लेकिन अचानक उनके गैरमौजूदगी की खबर से अब चेन्नई सुपर किंग्स आगे की रणनीति तैयार करने में जुट गई है।

सीएसके अपनी फील्डिंग और कप्तानी को लेकर संघर्ष करते दिख रही है जबकि दिग्गजों का मानना है कि धोनी की मौजूदगी से ये समस्या समाप्त हो सकता है। चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड अच्छी स्ट्रेटजी बनाने में नाकामयाब रहे हैं।

HYK vs PES Today Match Prediction, 15th Match: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

खराब फील्डिंग सीएसके की हार की वजह

धोनी की अनुपस्थिति के बीच, पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद औसत रहा। टीम को न केवल बल्लेबाजी में संघर्ष करना पड़ा, बल्कि मैदान पर उनकी खराब फील्डिंग ने मैच का पासा पलट दिया।

कई महत्वपूर्ण कैच छोड़े गए और बाउंड्री लाइन पर खराब तालमेल के कारण विपक्षी टीम को अतिरिक्त रन उपहार में मिले। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जब मैदान पर होते हैं, तो फील्डिंग का स्तर और खिलाड़ियों का जोश काफी अलग रहता है।

उनकी गैरमौजूदगी में नेतृत्व की कमी साफ झलकी, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी स्वीकार किया है कि बुनियादी गलतियां टीम की हार का मुख्य कारण बनीं। आरसीबी के खिलाफ इसका सबसे बड़ा उदाहरण देखने को मिला जिसमें शिवम दुबे ने विराट कोहली का कैच छोड़ दिया था।

KKR vs LSG, PITCH REPORT: मैच से पहले ही क्लियर हुआ रिजल्ट? पिच रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा

दिल्ली से सीएसके का अगला मुकाबला

अब चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी पुरानी गलतियों को भुलाकर आगे बढ़ना होगा। सीएसके का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बिना महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के मैदान पर उतरना सीएसके के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। टीम को मध्यक्रम में स्थिरता लाने की जरूरत है और गेंदबाजों को अधिक अनुशासित प्रदर्शन करना होगा।

दिल्ली की टीम अपनी लय वापस पा चुकी है, ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अनुपस्थिति में युवा खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी होगी कि वे आगे आकर टीम को जीत दिलाएं। फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जल्द ही रिकवर करें और वापसी की कोई संभावना बने।

क्रिकेट के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को अब इस सच्चाई को स्वीकार कर नए सिरे से योजना बनानी होगी। दिल्ली के खिलाफ होने वाला मुकाबला तय करेगा कि टीम बिना अपने थाला के कितना संघर्ष कर पाती है।

Tagged:

csk MAHENDRA SINGH DHONI IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com