LSG का स्टार खिलाड़ी एक मैच के लिए बैन! इस गलती की वजह से सस्पेंड

Published - 06 Apr 2026, 05:18 PM | Updated - 06 Apr 2026, 05:19 PM

LSG

LSG: आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था। इस मैच में लखनऊ को जीत के लिए हैदराबाद ने 157 रन का लक्ष्य जीता था, जो कि उन्होंने एक गेंद शेष रहते सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।

लेकिन इस मैच में लखनऊ सुपर जांयंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज आवेश खान ने एक ऐसी गलती की, जो कि कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 68 रन की पारी पर पानी फेर सकती थी। यहां तक की आवेश खास पर एक मैच का प्रतिबंध भी लग सकता है, लेकिन अभी तक अंपायरों ने इस फैसले पर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

आवेश हो सकते हैं एक मैच के लिए बैन

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के अनुभवी फास्ट बॉलर आवेश खान पर आईसीसी नियमों का उल्लंघन करने पर एक मैच का बैन लगाया जा सकता है। दरअसल, यह विवाद उस समय बढ़ा जब ऋषभ पंत ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद को मिड-ऑफ के ऊपर से मारा और बाउंड्री रोप के पार जा रहा था।

लेकिन वहां पर बल्लेबाजी पैड और हाथ में बल्ला लिए खड़े आवेश खान ने गेंद को बाउंड्री पार करने से पहले ही मार दिया। वहीं, उनके साथ खड़े एलएसजी के युवा खिलाड़ी अर्शिन कुलकर्णी ने अपने हाथ ऊपर उठा दिए। बता दें कि, आवेश खान की यह गलती उनकी टीम से दो कीमती अंक को छिन सकती थी, जबकि अब उनपर एक मैच के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है।

जीता मैच हार सकती थी LSG

आवेश खान की एक छोटी सी गलती के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) जीता हुआ मुकाबला गंवा सकती थी। दरअसल, क्रिकेट नियम के अनुसार, गैर-फील्डर द्वारा हस्तक्षेप करने पर गेंद को डेड-बॉल करार किया जाता है और इस पर पांच रन का जुर्माना भी लग सकता है।

यदि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ऊपर यह जुर्माना लगाया जाता तो उनको अंतिम दो गेंदों पर 6 रन चाहिए थे और हैदराबाद की स्लो पिच पर सिक्स लगाना बेहद मुश्किल था। हालांकि, एलएसजी के लिए अच्छी बात ये रही कि सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे ने इस घटना के संबंध में कोई अपील नहीं की।

एमएस धोनी का फिटनेस टेस्ट! पास तो इस टीम डेट को मैदान पर उतरेंगे, फेल तो फिर सब खत्म

क्या कहते हैं नियम?

हालांकि, नियमों को बारीकी से देखा जाए तो आवेश खान का गेंद को शॉट मारना नियमों को प्रभावित नहीं करता है। दरअसल, नियम 19 के मुताबिक, गेंद बाउंड्री रोप पार करते या उससे बाहर गिरने के तुरंत बाद वह डेड हो जाती है। चूंकि शॉट मिड-ऑफ फील्डर को पार कर गया था और सीधे बाउंड्री के बाहर गया तो इस स्थिति में इसे सीधा बाउंड्री माना जाएगा।

साथ ही उस समय हैदराबाद के किसी भी फील्डर के लिए उस गेंद को रोकना नामुमकिन था। ऐसे में आवेश खान ने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। लेकिन आवेश या किसी अन्य टीम के खिलाड़ी द्वारा इस तरह की हरकत को भविष्य में न दोहराया जाए, इसलिए मैच रेफरी उनपर आर्थिक दंड लगा सकते हैं।

अंपायर के संग भिड़े RCB मेंटोर दिनेश कार्तिक, इस छोटी सी बात पर गुस्से से हुए लाल, VIDEO वायरल

Tagged:

LSG avesh khan cricket news IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com