LSG vs GT, LIVE Telecast: किस चैनल पर आएगा मैच, कैसे देखें ऑनलाइन? जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Published - 11 Apr 2026, 01:32 PM | Updated - 11 Apr 2026, 01:40 PM

LSG Vs GT

आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला रविवार, 12 अप्रैल को खेला जाना है। LSG vs GT की यह भिड़ंत दोपहर के समय होगी, जो इस सीजन के रोमांच को एक अलग स्तर पर ले जाएगी। लखनऊ सुपर जायंट्स जहाँ अपनी पिछली जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं गुजरात टाइटंस इस मैच के जरिए अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेगी। इस डे-नाइट मुकाबले को कहां और कैसै देख सकते हैं आईए जानते हैं।

कैसे और कहां देखे LSG vs GT लाइव मैच

 Gujarat Titans

अगर आप LSG vs GT मुकाबले का लाइव लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो टीवी पर इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के चैनलों पर मैच देख सकते हैं।

डिजिटल दर्शकों के लिए सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar (जियो हॉटस्टार) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहाँ आप प्रीमियम क्वालिटी में मैच देख सकते हैं।

यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा। LSG vs GT मैच के दौरान जियो होटस्टार पर आपको 4K क्वालिटी और विभिन्न कैमरा एंगल्स में मैच देखने की सुविधा मिलेगी।

चूंकि यह रविवार का डबल हेडर मैच है, इसलिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या के पुराने रिकॉर्ड टूटने की पूरी उम्मीद है। स्टार स्पोर्ट्स और जियो होटस्टार ने इस महामुकाबले के लिए खास तैयारी की है।

IPL 2026 में अपनी ही टीम के लिए बोझ साबित हो रहा है ये खिलाड़ी, नहीं किया सुधार तो होना पड़ सकता है बाहर

इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

LSG vs GT का यह बड़ा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ के इस घरेलू मैदान की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन हाल के मैचों में यहाँ तेज गेंदबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ी है।

दोपहर का मैच होने के कारण यहां गर्मी का प्रभाव रहेगा, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगना पसंद कर सकती है। इकाना स्टेडियम की बाउंड्री अन्य मैदानों की तुलना में थोड़ी बड़ी है, जिससे बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी।

LSG vs GT मुकाबले के लिए टिकटों की मांग इतनी ज्यादा है कि बुकिंग प्लेटफॉर्म पर 'फिलिंग फास्ट' का बोर्ड लग चुका है। लखनऊ के प्रशंसक अपनी टीम को घरेलू मैदान पर सपोर्ट करने के लिए भारी संख्या में स्टेडियम पहुँचने के लिए तैयार हैं।

PES vs LAH Today Match Prediction, 19th Match: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

हेड टू हेड में कौन आगे?

आंकड़ों की बात करें तो LSG vs GT की भिड़ंत में गुजरात टाइटंस का पलड़ा अब तक भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से गुजरात ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ को केवल 3 मैचों में सफलता मिली है।

हालांकि, पिछले कुछ मैचों में लखनऊ ने गुजरात को कड़ी टक्कर दी है और अपनी हार का अंतर कम किया है। आईपीएल 2026 में दोनों टीमों के स्क्वाड में काफी बदलाव हुए हैं, जिससे पिछला रिकॉर्ड महज एक आंकड़ा बनकर रह गया है।

LSG vs GT के इस नए मुकाबले में लखनऊ के पास अपने घरेलू मैदान पर गुजरात के खिलाफ जीत हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। गुजरात के लिए चुनौती यह होगी कि वे लखनऊ के स्पिन जाल और इकाना की धीमी पिच से कैसे पार पाते हैं।

दिखेंगे ये सीनियर स्टार खिलाड़ी आमने सामने

इस मुकाबले में क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकते नजर आएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान अब ऋषभ पंत के हाथों में है, जो अपनी कप्तानी और विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटना जानते हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल कर रहे हैं।

LSG vs GT मैच में ऋषभ पंत और शुभमन गिल की कप्तानी की जंग देखना सबसे दिलचस्प होगा। इसके अलावा, लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की तेज रफ्तार गेंदें गुजरात के बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगी

जबकि गुजरात के पास राशिद खान और जोस बटलर जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। LSG vs GT की इस लड़ाई में इन सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव और फॉर्म काफी मायने रखेगा। यह देखना रोमांचक होगा कि दोपहर की तपती धूप में कौन सी टीम बाजी मारती है।

Tagged:

shubman gill LSG vs GT rishabh pant LSG vs GT live streaming
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

शुभमन गिल

ऋषभ पंत
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com