LSG vs GT: नवाबों के शहर में चला गिल का जादू, गुजरात टाइंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा, शुभमन-बटलर के बल्लों ने उगली आग

Published - 12 Apr 2026, 07:13 PM

LSG Vs GT

LSG vs GT: रविवार को आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले मेजबान को बल्लेबाजी का न्योता दिया था, लेकिन खराब बल्लेबाजी के चलते वह 20 ओवर में सिर्फ 164 रन ही बनाने में सफल रही।

इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी जीटी ने 3 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। पहले जीटी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने पचासा जड़कर टीम की जीत को पक्का कर दिया।

LSG vs GT: शुभमन-बटलर ने संभाली पारी

लखनऊ के द्वारा दिए गए 165 रन का पीछा करने आई गुजरात टाइटंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। साईं सुदर्शन 14 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 58 गेंदों पर 84 रन जोड़े, लेकिन कप्तान गिल 40 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हो गए।

उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। जबकि जोस बटलर भी 37 गेंदों पर 60 रन बनाकर चलते बने। बटलर ने अपनी अर्धशतकीय पारी में कुल 11 चौके मारे। बता दें कि, इन दोनों बल्लेबाजों का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है।

जीत की दहलजी पार करवाने में वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया का अहम रोल रहा, जिन्होंने 18 गेंदों पर 30 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया। वहीं, लखनऊ की ओर से दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव को एक-एक विकेट मिला।

पंत-मार्श ने फिर किया निराश

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग (LSG vs GT) करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में कगिरो रबाडा ने मिचेल मार्श को 11 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट कर दिया।

इसके बाद दूसरे विकेट के लिए एडन मार्करम और कप्तान ऋषभ पंत ने 16 गेंदों पर 31 रन जोड़े, लेकिन पंत खराब शॉट सेलेक्शन (LSG vs GT) के चलते आउट हो गए।

उन्होंने 11 गेंदों पर 18 रन बनाए। इसके बाद 7वें ओवर में एडन मार्करम भी 21 बॉल में 30 रन बनाकर चलते बने तो आयुष बदोनी (9) और निकोलस पूरन (19) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। लखनऊ की आधी टीम 14.3 ओवर में 109 पर पवेलियन लौट चुकी थी।

'आजीवन बैन या सस्पेंशन...' RR मैनेजर के फोन इस्तेमाल पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी! फिक्सिंग के आरोपों पर सुनाया अपना ये अंतिम निर्णय

पुछल्लों ने पहुंचाया 160 पार

जिस तरह से लखनऊ (LSG vs GT) के लगातर विकेट गिर रहे थे, उसको देखकर उनका 150 पार भी मुश्किल लग रहा था। पर मोहम्मद शमी और जॉर्ज लिंडे के बीच आठवें विकेट के लिए 9 गेंदों पर हुई 26 रन की साझेदारी ने टीम को 20 ओवर में 164 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जबकि आवेश खान और शमी ने 2 गेंदों पर 7 रन की बहुमूल्य साझेदारी की।

लेकिन अब्दुल समद (18) और मुकुल चौधरी (18) बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके। वहीं, गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। जबकि अशोक शर्मा के हाथ दो सफलताएं लगीं।

मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट और कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 54 रन देकर 1 विकेट झटका। चौंकाने वाली बात ये है कि रबाडा के महंगे साबित होने के बावजूद कप्तान शुभमन गिल ने उनसे पूरे चार ओवर करवाए, जबकि विकल्प के तौर पर वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान उपलब्ध थे।

पहली बार कैमरे में कैद हुई Arshdeep Singh की गर्लफ्रेंड सामरीन कौर! साथ में स्पॉट हुआ नया-नवेला कपल

Tagged:

shubman gill LSG vs GT rishabh pant
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com