दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, पृथ्वी शॉ बाहर, लखनऊ ने दिया 21 साल के खिलाड़ी को मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Published - 01 Apr 2026, 06:27 PM | Updated - 01 Apr 2026, 07:15 PM

LSG Vs DC TOSS

LSG vs DC TOSS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का कारवां उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच चुका है, जहां बुधवार (1 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होने वाली है। इस सीजन दोनों ही टीमों का यह ओपनिंग मैच होगा, जिसको जीतकर दोनों ही टूर्नामेंट (LSG vs DC TOSS) की शुभ शुरुआत करना चाहेंगे।

मैच की पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी, लेकिन उससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन अक्षर पटेल टॉस के लिए आए। सिक्का पंत ने उछाला और अक्षर पटेल के पक्ष में जा गिरा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें कि, दिल्ली-लखनऊ पिछले सीजन को भूलाकर इस सीजन नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगे।

LSG vs DC TOSS: अक्षर पटेल ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC TOSS) के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के समय डीसी के कप्तान ने कहा,

‘’हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पहला मैच है, विकेट नया है, यह लाल रंग का ठोस विकेट है और शुरुआती 6 ओवरों में मददगार साबित हो सकता है। आंकड़ों के अनुसार, कई मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतती है, लेकिन हमने सोचा कि यह पहला मैच है और हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछली बार हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बीच में हमारी लय बिगड़ गई थी, हम अभी आगे की नहीं सोच रहे हैं। निस्संका, मिलर, स्टब्स और लुंगी एनगिडी, हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं।’’

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता- पंत

टॉस गंवाकर (LSG vs DC TOSS) पहले बैटिंग के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने कहा,

‘’इस तरह की विकेट पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, ओस पड़ने की संभावना कम है। यह बिल्कुल नई है - हमने अपना रंग और लोगो बदल दिया है। कोई नकारात्मक विचार नहीं, हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले सीज़न में चोट की चिंता थी, लेकिन कप्तान होने के नाते आप उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकते। इस बार सभी खिलाड़ी फिट हैं। मार्कराम, मार्श, निकोलस पूरन और एनरिच नॉर्टजे हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं।’’

राणा-राठी के बीच होगी टक्कर

बुधवार को होने वाला यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों के बीच भी होगा। जहां नीतीश राणा डीसी का प्रतिनिधित्व करेंगे तो एलएसजी (LSG vs DC TOSS) में दिग्वेश राठी खेलते नजर आएंगे। दरअसल, पिछले साल दिल्ली प्रीमियर लीग के दौरान दोनों प्लेयर्स में मनमुटाव देखने को मिला था। साथ ही दोनों के बीच बीच मैदान जमकर तू-तू, मैं-मैं भी हुई थी।

हालांकि, लखनऊ के कप्तान ने दोनों खिलाड़ियों के बीच मतभेद को मैच से पहले सुलझा दिया है, जिसका वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs DC TOSS) ने अपने सोशल मीडिया पेज पर डाला था। लेकिन इस विवाद को सुलझने के बावजूद दोनों प्लेयर्स के बीच गेंद और बल्ले के बीच प्रशंसकों को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन):

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):

एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव।

IPL 2026 के बीच इन 5 खिलाड़ियों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाले जाएंगे बाहर

Tagged:

Delhi Capitals lucknow super giants IPL 2026 LSG vs DC TOSS
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

ऋषभ पंत (27 करोड़ रुपये)।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com