LSG vs DC: रिजवी-स्टब्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के जबड़े से छीनी जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से दर्ज की पहली जीत
Published - 01 Apr 2026, 10:55 PM | Updated - 01 Apr 2026, 11:06 PM
Table of Contents
LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरे लखनऊ के नवाब दिल्ली की घातक गेंदबाजी के सामने 18.2 ओवर में सिर्फ 141 रन बनाकर ढेर हो गए।
इसके जवाब में दिल्ली ने 17.1 ओवर में 142 रन का टारगेट चेज कर लिया। सितारों से सजी एलएसजी (LSG vs DC) की ओर से अब्दुल समद ने 25 गेंदों पर सर्वाधिक 36 रन की पारी खेली तो सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 28 बॉल का सामना करके 35 रन बनाए। वहीं, दिल्ली की ओर से समीर रिजवी जीत के हीरो रहे, जिन्होंने बल्ले से नाबाद 70 रन की पारी खेली।
LSG vs DC: रिजवी-स्टब्स ने पहुंचाया जीत के पार
लखनऊ के द्वारा दिए गए 142 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली गेंद पर ही टीम के भरोसेमेंद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नीतीश राणा (15), पथुम निसांका (1) और कप्तान अक्षर पटेल (0) भी कोई बड़ा कामल नहीं दिखा सके। दिल्ली ने एक समय अपने चार विकेट महज 26 के स्कोर पर गंवा दिए थे।
यहां से डीसी की हार सामने नजर आ रही थी, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे समीर रिजवी ने पूरे मैच का परिणाम ही बदलकर रख दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों पर 119 रन की अटूट मैच जिताऊ साझेदारी की, जिसकी बदौलत डीसी दो अंक हासिल करने में सफल रही। मैच में रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं, स्टब्स ने 32 बॉल पर नाबाद 39 रन बनाए।
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से प्रिंस यादव ने दो विकेट लिए तो मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को एक-एक सफलता हाथ लगी। बता दें कि, इस मैच में एलएसजी की फास्ट बॉलिंग बेहद कमाल की थी।
LSG ने 71 पर गंवाए पांच विकेट
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs DC) को कप्तान ऋषभ पंत और मिचेल मार्श की नई ओपनिंग जोड़ी से एक धमाकेदार शुरुआत दी जरूरत थी। लेकिन पारी के तीसरे ओवर में कप्तान पंत (7) दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।
नंबर तीन पर उतरे एडन मार्करम ने एक चौका-छक्का मारकर प्रशंसकों की उम्मीदों को जगाया, पर 8 बॉल पर 11 रन बनाकर वह भी जलते बने तो आयुष बदोनी 3 बॉल खेलने के बावजूद खाता तक नहीं खोल सके।
जबकि पिछले साल के हीरो रहे निकोलस पूरन पहले ही मैच में फ्लॉप रहे। उन्होंने 8 बॉल पर 8 बनाए तो दिल्ली के गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझ रहे मिचेल मार्श भी 28 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हो गए। एक समय लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पांच बड़े विकेट सिर्फ 71 के स्कोर पर गंवा दिए थे।
पुछल्ले बल्लेबाजों ने खेले गैर-जिम्मेदाराना शॉट
दिल्ली के गेंदबाजों ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs DC) को एक समय काफी मुश्किलों में डाल दिया था। 71 पर 5 विकेट गंवाने के बाद अब्दुल समद और डेब्यूटेंट मुकुल चौधरी ने 22 गेंदों पर 34 रन जोड़े, लेकिन कुलदीप की फिरकी में फंसकर मुकुल भी आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों पर 14 रन बनाए।
बैक टू बैक विकेट गिरने के बाद टीम मैनेजमेंट ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शाहबाज अहमद को उतारने का फैसला किया, जिसके बाद उन्होंने समद के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 26 गेंदों पर 33 रन की साझेदारी की, लेकिन 138 पर अब्दुल समद भी 36 रन की निजी पारी खेलकर आउट हो गए।
यहां से एलएसजी ने बैक टू बैक अपने तीन विकेट गंवा दि। दरअसल, लखनऊ (LSG vs DC) के पुछल्ले बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजों के सामने गैरजिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर आउट हुए। जबकि शाहबाद अहमद दूसरी तरफ स्ट्राइक का इंतजार कर रहे थे। शाहबाज दूसरे छोर पर 16 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबद रहे और पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट होते देखते रहे।
दिल्ली के गेंदबाजों ने ढाया कहर
दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के कप्तान अक्षर पटेल का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सटीक रहा। पहली गेंद से ही डीसी के गेंदबाजों ने लखनऊ के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और उसी का नतीजा था कि एलएसजी के बल्लेबाज एक-एक करके अपना विकेट फेंकते रहे।
दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट साझा किए। जबकि कुलदीप यादव के खाते में दो विकेट आए। वहीं, कप्तान अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 17 रन देकर एक बल्लेबाज का शिकार किया। बता दें कि, दिल्ली के बॉलरों का जवाब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs DC) के किसी भी बल्लेबाज के पास नहीं था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर