LSG vs DC, PITCH REPORT: टॉस जीता तो क्या करना होगा सही? जानें इस पिच पर रन बनेंगे या गेंदबाज करेंगे राज?

Published - 31 Mar 2026, 10:18 AM | Updated - 31 Mar 2026, 11:37 AM

LSG vs DC

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 5वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. IPL के 19वें सीजन में दोनों टीमें पहली बार मैदान पर उतरेगी. LSG और DC का आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. लेकिन अब नए जोश और नई उम्मीद के साथ अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली और पंत की लखनऊ (LSG vs DC) खेलने के लिए तैयार है.

दोनों टीमों की भिड़त लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी. इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि पिच पर किस को बोलबाला रहेगा, बल्लेबाजों का या गेंदबाजों का?

LSG vs DC: गेंदबाजों या बल्लेबाजों किस का रहेगा दबदबा?

LSG Vs DC

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार है. यहां लाल और काली मिट्टी की मिक्स्ड बनी पिच है. जिस पर स्पिनर्स को टर्न मिलता है, और गेंद से विकेट आते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से यहां पर बल्लेबाजों को भी फायदा मिल रहा है. वहीं, नई गेंद से तेज गेंदबाजों विकेट लेने में सक्षम है. इस मैदान की बाउंड्री लंबी है, जिस वजब से स्पिनर्स का दबदबा रहता है.

Kavya Maran vs Ananya Birla: नेटवर्थ से लेकर एजुकेशन तक, जानें SRH या RCB किसकी मालकिन आगे

IPL मैचों में अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

कुल मैच- 22

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9

पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 12

ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 175.36

सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 235/6 (Kolkata Knight Riders) 05/05/2024 v Lucknow Super Giants

सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 108 (Lucknow Super Giants) 01/05/2023 v Royal Challengers Bengaluru

सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 177/2 (Punjab Kings) 01/04/2025 v Lucknow Super Giants

हर विकेट पर एवरेज रन- 28.14

हर ओवर पर एवरेज रन- 8.79

LSG vs DC: किस टीम को होगा फायदा?

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अब तक कुल 22 मैच खेले गए हैं. जिनमें पहले बॉलिंग करते 12 मुकाबले जीते गए हैं, जबकि बैटिंग करने वाली टीम ने सिर्फ 9 मैचों में जीत दर्ज की है. क्योंकि इस पिच पर टॉस सबसे अहम है. कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है. बाद में ओस के कारण बैटिंग करना मुश्किल हो जाता है.

Also Read: LSG vs DC : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तैयार हुई लखनऊ की खूंखार प्लेइंग इलेवन, अर्जुन तेंदुलकर को भी मौका

Tagged:

Delhi Capitals LSG VS DC ekana cricket stadium IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

अक्षर पटेल

ऋषभ पंत
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com