LSG vs DC: लखनऊ के खिलाफ कुछ इस प्लेइंग इलेवन से उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, केएल, निशंका, नितीश, स्टब्स, मिलर....
Published - 30 Mar 2026, 01:31 PM | Updated - 30 Mar 2026, 01:33 PM
Table of Contents
LSG vs DC: आईपीएल 2026 में 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा. दोनों टीमों के पास घातक गेंदबाजी और दमदार बल्लेबाजी मौजूद है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है.
सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ (LSG vs DC) की प्लेइंग XI पर है. आखिरी दोनों टीमों की संतुलित ग्याहरह कैसी होगी. चलिए तो पहले जानते हैं DC की संभावित Playing 11 के बारे में....
LSG vs DC: ओपनिंग में केएल और निसांका

दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) की ओर से ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल के कंधों पर होगी. वह डीसी के लिए बैटिंग के साथ विकेटकीपिंग भी करेंगे. जबकि, केएल राहुल के साथ देंगे प्रथुम निशंका. जो कि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. पावरप्ले में तेजी से रन बनाने का बोझ DC के इन दो भरोसेमंद बैटरों पर होगा.
तीसरे नंबर पर नितीश राणा हैं, जो कि स्पिनर्स के खिलाफ काफी उपयोगी साबित होते हैं. वह मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने में सक्षम है. खासकर स्पिन के खिलाफ उनका बल्ला खूब बोलता है.
LSG vs DC मैच में चौथे नंबर पर मीडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स हो सकते हैं. ट्रिस्टन की ताकत है कि वह कुछ ही गेंदों में मैचों का रूख पलट सकते हैं. ऐसे में LSG जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनकी मौजूदगी अहम होगी.
डेविड मिलर और अक्षर पटेल का तड़का
पांचवें पर फिनिशर की भूमिका में डेविड मिलर रहेंगे. "किलर मिलर" के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरता है. वह टी20 क्रिकेट में फिनिशिंग की भूमिका के लिए जाने जाते हैं. डेविड मिलर अपनी पावर हिटिंग बल्लेबाजी से LSG के खिलाफ रन बनाएंगे. वहीं, ऑलराउंडर्स की बात करें तो कप्तान अक्षर पटेल हैं 6छठें नंबर पर. जिनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी रूबरू हैं.
8.40 करोड़ का खिलाड़ी
अक्षर का साथ देंगे ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा, जो कि टीम में संतुलन देने का काम करेंगे. वह नीचले क्रम में बैटिंग के साथ गेंद से विकेट लेने में भी एक्सपर्ट हैं. विपराज निगम और आकिब नबी जैसे युवा खिलाड़ी भी प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे. आकिब को दिल्ली ने 8.40 करोड़ में खरीदा है. घरेलू क्रिकेट में धुंआधार प्रदर्शन के बाद वह IPL 2026 में DC के लिए विकेट चटकाने में मदद करेंगे.
कौन हैं Ryan Rickelton? जिन्होंने KKR बॉलिंग अटैक को किया तबाह, 43 गेंद में ठोके 80 रन
कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी का कमाल
10वें और 11 पर आखिरी में कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी जैसे अनुभव खिलाड़ी हैं. कुलदीप टीम के प्रमुख स्पिनर हैं, जो कि अपनी स्विंग करती गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं. वहीं, लुंगी एनगिडी तेज गेंदबाजी विभाग के ज्ञाता हैं. अपनी गति और उछाल भरी गेंदों से बल्लेबाजों के रन बनाना मुश्किल कर देते हैं.
इसके अलावा टी नटराजन को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतारा जा सकता है. टी नटारजन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी सटीक यॉर्कर के लिए पहचाने जाते हैं. खासकर डेथ ओवर्स में टी नटराजन 130-140 किमी/घंटा की गति से विकेट लेने में सक्षम हैं.
LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI
केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी,
इम्पैक्ट सब: टी नटराजन
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर