LSG की जीत का जश्न हुआ फिका, IPL 2026 के बीच सीजन धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर
Published - 10 Apr 2026, 04:14 PM | Updated - 10 Apr 2026, 04:18 PM
Table of Contents
LSG: आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी की बलशाली पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की थी। मैच में एक समय केकेआर जीत के बेहद करीब नजर आ रही थी, लेकिन मुकुल चौधरी की तूफानी पारी ने पूरे मैच का रुख बदलकर रख दिया।
इस मैच के बावजूद लखनऊ की जीत का जश्न अब फीका पड़ चुका है, क्योंकि टीम का एक स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा हैं, जो कि मौजूदा सीजन में लखनऊ के स्क्वाड (LSG) का हिस्सा अब नहीं होंगे।
LSG: टूर्नामेंट से बाहर हुए हसरंगा
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा आईपीएल 2026 से आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुके हैं। 9 अप्रैल, गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इस बात की जानकारी दी। काफी समय से कयास लगाया जा रहा था कि हसरंगा फिट होकर एलएसजी (LSG) के लिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट के बयान ने उन कयासों को चकनाचूर कर दिया है।
बता दें कि, आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में लखनऊ ने श्रीलंकाई स्पिनर को दो करोड़ों रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा था, जो कि फ्रेंचाइजी के लिए काफी फायदे का सौदा माना जा रहा था। मगर अब वह पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उनके विकल्पों की तलाश शुरू कर दी है।
कैसे हुए थे चोटिल?
वानिंदु हसरंगा पिछले दो माह से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं और वह अभी भी गेंदबाजी करने में असमर्थ हैं। साथ ही उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेने के लिए भी आवेदन नहीं किया है, जिससे स्पष्ट है कि उनका मैदान पर वापसी करना फिलहाल मुश्किल है। बता दें कि, भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले टी20 विश्व कप 2026 के दौरान श्रीलंका के पहले ही मैच में वानिंदु हसरंगा चोटिल हो गए थे।
कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ 10 फरवरी को खेले मैच में हसरंगा को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर डाले, जिसमें सिर्फ 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। हालांकि, बाद में स्कैन में मालूम चला था कि उनके पैर की बाईं हैमस्ट्रिंग फट गई है, जिसके कारण उनको न सिर्फ टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, बल्कि आईपीएल 2026 से भी उनका पत्ता कट गया।
ये खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस?
केकेआर के खिलाफ रोमांचक 3 विकेट की जीत के बाद आईपीएल प्रसारक जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के वैश्विक निदेशक टॉम मूडी ने कहा कि हम हसरंगा के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं और 24 से 48 घंटे के अंदर इसकी घोषणा कर देंगे। बता दें कि, हसरंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर चार खिलाड़ियों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।
इसमें इंग्लैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर लियाम डॉसन, रेहान अहमद, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी शामिल हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जॉर्ज लिंडे भी दौड़ में शामिल हैं और इनका नाम सबसे आगे बताया जा रहा था। लिंडे लेफ्ट आर्मी स्पिन के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जो कि उनको हसरंगा के विकल्प का मजबूत दावेदार बनाता है।
IPL 2026 के बीच टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर