LSG को भी लगा बड़ा झटका, स्टार विदेशी ऑलराउंडर IPL 2026 से हुआ बाहर
Published - 28 Mar 2026, 04:27 PM | Updated - 28 Mar 2026, 04:36 PM
Table of Contents
LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार विदेशी खिलाड़ी पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गया है, जिसने एलएसजी (LSG) की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का यह स्टार खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा हैं, जो कि पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।
हसरंगा को लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही खिलाड़ी बाहर हो गया है, जिसने टीम की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
वर्ल्ड कप में हुए थे चोटिल
श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे। 9 फरवरी को खेले गए इस मैच में गेंदबाजी करते सयम उन्होंने अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस किया और फिर मैदान के बाहर चले गए।
🚨 Matheesha Pathirana IPL Update 🚨
— CricketGully (@thecricketgully) March 28, 2026
Matheesha Pathirana likely to join KKR on 6th of April and Wanindu Hasaranga will miss the entire tournament. [RevSportz]
📷 SLC pic.twitter.com/WAy7kvYa5R
हालांकि, चोटिल होने से पहले उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके थे, जो कि श्रीलंकाई जीत में काफी अहम रहे। खास बात ये है कि चोटिल होने के बावजूद हसरंगा ने अपना स्पेल पूरा किया और फिर उन्होंने ड्रेसिंग रूम जाने का फैसला किया।
रिहैब से गुजर रहे हैं वानिंदु
आईपीएल 2026 से पहले Revsportz में छपी खबर के अनुसार श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा का पूरा टूर्नामेंट से बाहर होने की संभावना है। हालांकि, इसपर अभी तक न ही फ्रेंचाइजी ने कोई बयान दिया है और न ही खिलाड़ी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्तमान में हसरंगा पुनर्वास से गुजर रहे हैं और मेडिकल विशेषज्ञों की टीम ने उनकी चोट पर गंभीर नजर बनाए हुई है। बता दें कि, हसरंगा की यह चोट कोई नई नहीं है, बल्कि इससे पहले भी वह बाईं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगने के कारण चर्चा में रहे हैं।
इधर IPL 2026 हुआ शुरू, उधर 22 वर्षीय उभरते क्रिकेटर का हुआ निधन, मौत का वजह चौंकाने वाली
LSG: कौन कर सकता है हसरंगा को रिप्लेस?
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की मुश्किल बढ़ चुकी हैं। हसरंगा को टीम का प्रमुख स्पिनर माना जा रहा था, लेकिन उनके बाहर होने के बाद सारी जिम्मेदारी दिग्वेश राठी के कंधों पर रहने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्टइंडीज के फिरकी स्पिनर गुडाकेश मोती इस श्रीलंकाई गेंदबाज को रिप्लेस कर सकते हैं।
दरअसल, गुडाकेश ने पाकिस्तान सुपर लीग से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गुडाकेश को हसरंगा की जगह लखनऊ (LSG) अपने स्क्वाड में शामिल कर सकती है। लेकिन अभी तक इसको लेकर फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
15 दिन बाद भी IPL 2026 में धोनी खेल पाएंगे या नहीं! उनके फिटनेस की बड़ी रिपोर्ट आई सामने
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर