जानें क्या था जोफ्रा आर्चर के C सेलिब्रेशन का मतलब, अब जाकर हुआ खुलासा

Published - 25 Feb 2026, 01:49 PM | Updated - 25 Feb 2026, 02:01 PM

Jofra Archer

Jofra Archer: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाजी और अनोखे अंदाज से सुर्खियां बटोर ली हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए अहम मैच में जोफ्रा आर्चर ने ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब का विकेट लेने के बाद हाथ से C का इशारा करते हुए जश्न मनाया।

आर्चर का यह रहस्यमयी C सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसके पीछे के असली कारण को जानने के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

सैम अयूब का विकेट लेने के बाद Jofra Archer का जश्न

Jofra Archer

पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे सुपर-8 मैच के दौरान पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने पाकिस्तानी बल्लेबाज सैम अयूब को अपना शिकार बनाया।

अयूब ने आर्चर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे जैकब बेथेल के हाथों में जा टपका। विकेट लेने के तुरंत बाद आर्चर ने अपनी उंगलियों से C आकार का संकेत बनाया।

ब्रॉडकास्ट कैमरों ने इस पल को कैद कर लिया, जिसके बाद क्रिकेट गलियारों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि आखिर इस C का मतलब क्या है। कुछ फैंस इसे किसी गुप्त संदेश के रूप में देख रहे थे, तो कुछ इसे विपक्षी टीम पर तंज मान रहे थे।

रिंकू सिंह बाहर, बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान

Jofra Archer का सी सेलिब्रेशन क्या है ?

इस सेलिब्रेशन को ठीक से याद किया जाए या फिर दिग्गजों की माने तो इस C सेलिब्रेशन का कनेक्शन साल 2019 की एशेज सीरीज से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान जोफ्रा (Jofra Archer) की एक तेज बाउंसर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ की गर्दन पर लगी थी

जिसके बाद स्मिथ को मैदान छोड़ना पड़ा था। मैदान पर वापस आने के बाद स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम की ओर C का इशारा किया था, जिसका मतलब कनकशन (Concussion) जो की अंग्रेजी शब्द है जिसका मतलब होता है कि "टेस्ट के लिए तैयार होना था"।

माना जा रहा है कि आर्चर अब उसी ऐतिहासिक पल को याद करते हुए मजाकिया अंदाज में यह सेलिब्रेशन कर रहे हैं, जो उनकी आक्रामक मानसिकता को दर्शाता है।

इंग्लैंड की इस जीत से सेमीफाइनल का रास्ता साफ

इस मुकाबले में न केवल जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) का सेलिब्रेशन चर्चा में रहा, बल्कि इंग्लैंड के प्रदर्शन ने भी सबका दिल जीत लिया। आर्चर ने 32 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 164 रनों पर ही सिमट गई।

जवाब में इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक के शानदार नाबाद शतक (100* रन, 51 गेंद) की बदौलत लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है

जबकि पाकिस्तान की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है। आर्चर (Jofra Archer) का यह फॉर्म और उनका नया अंदाज आगामी नॉकआउट मैचों में विपक्षी टीमों के लिए खतरे की घंटी है। आपको पता होगा इंग्लैंड ने किस तरह अपना वजूद बचाया, लीग मुकाबले में नेपाल से हारते-हारते बचे थे लेकिन सुपर-8 में सबसे पहले सेमीफाइनल की रेस में पहुंच चूके हैं, इस वजह से क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है।

रोहित-कोहली-सचिन नहीं इस खिलाड़ी के फैन निकले गूगल के CEO सुंदर पिचाई, बताया अपना सबसे फेवरेट क्रिकेटर

Tagged:

jofra archer Saim Ayub C celebration Jofra archer vs Steve Smith
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

6 बार

चार बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com