पिछले सीजन के हीरो, इस बार बने जीरो! अपनी फ्रेंचाइजी के लिए भारी बोझ बन गए ये 3 खिलाड़ी

Published - 13 Apr 2026, 03:48 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है। टूर्नामेंट में अभी तक 20 मैच सफलतापूर्वक खेले जा चुके हैं, लेकिन शुरुआती मैचों में वह प्लेयर फ्लॉप रहे हैं, जिन्होंने पिछले सीजन अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

लेकिन मौजूदा सीजन में ये तीन प्लेयर्स अपनी फ्रेंचाइजी पर भारी बोझ बने हुए हैं। इस लिस्ट एक देशी और दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जो कि पिछले साल तक अपनी टीम के सुपर स्टार हुआ करते थे। लेकिन मौजूदा सीजन में वह फॉर्म की तलाश में जुटे हुए हैं।

IPL 2026: जितेश शर्मा का बल्ला शांत

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। मौजूदा सीजन में उन्होंने 4 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 5 की औसत और 83.33 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 15 रन बनाए हैं।

जबकि पिछले सीजन इसी बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए 15 मैच की 11 पारियों में 176.35 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 261 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली थी।

निकोलस पूरन का नहीं रहा बल्ला

लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 पारियों में 43.66 की शानदार औसत और 196.25 के खतरनाक स्ट्राइक रेट की मदद से 524 रन बनाए थे।

इस दौरान बाएं हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 5 अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। लेकिन आईपीएल 2026 (IPL 2026) में खेले चार मैचों में उन्होंने 10.25 की औसत और 85.41 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए हैं। अब देखना होगा कि निकोलस पूरन का बल्ला बाकी मैचों में चलता है या आगे भी उनका यही फॉर्म जारी रहता है।

IPL 2026: DC के ट्रिस्टन स्टब्स को रोका गया, MI के पांड्या को मिली मंजूरी! जानें क्यों? और क्या कहते हैं ग्लव्स बदलने के नियम

नूर अहमद की फिरकी का जादू गायब

चेन्नई सुपर किंग्स के चाइनामैन स्पिनर नूर अहमद का जादू आईपीएल 2026 (IPL 2026) में बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला है। जबकि पिछले सीजन इस युवा गेंदबाज ने येलो आर्मी के लिए विकेटों की झड़ी लगा दी थी।

नूर ने आईपीएल 2025 में 14 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 24 विकेट झटके थे। जबकि इस साल उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ एक विकेट (IPL 2026) चटकाया है। जबकि इस दौरान इकॉनमी रेट उनका 11.30 का है।

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ Rohit Sharma का नाम, MI के लिए ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com