Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen: PSL के पहले मैच में लाहौर ने हैदराबाद को 69 रन से हराया, जीत में चमके फखर जमान

Published - 27 Mar 2026, 12:52 PM | Updated - 27 Mar 2026, 12:58 PM

Lahore Qalandars Vs Hyderabad Kingsmen 1

Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के उद्घाटन मैच में गत विजेता लाहौर कलंदर्स ने हैदराबाद किंग्समेन को 69 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के हीरो फखर जमां रहे, जिन्होंने 39 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को 20 ओवर में 199 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में हैदराबाद (Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen) की पारी 20 ओवर में 130 रन पर सिमट गई।

इस मैच को लाहौर कलंदर्स ने 69 रन के बड़े अंतर से जीता। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेलबाजी का चयन किया था, जो कि एक दम सही साबित रहा। उनकी टीम ने पहले बल्ले से कहर बरपाया और फिर गेंदबाजी से विरोधियों के बल्लेबाजों को चित कर दिया।

Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen: 20 ओवर में बनाए 199 रन

Lahore Qalandars Vs Hyderabad Kingsmen

टूर्नामेंट के ओपनिंग गेम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen) को फखर जमान और मोहम्मद नईम ने 84 रन की शानदार शुरुआत दी। फखर जमान ने इस मैच में 39 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे तो नईम ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए।

मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान ने 28 गेंदों पर 40 और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने 10 गेंदों पर 24 रन बनाकर लाहौर कलंदर्स को 20 ओवर में 199 के स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी में कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने दो गेंदों पर दो सिक्स लगाकर महत्वपूर्ण 12 रन बनाए थे। वहीं, हैदराबाद (Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen) की ओर से रिले मेरेडिथ और हसन खान ने दो-दो विकेट प्राप्त किए तो मोहम्मद अली के खाते में एक सफलता आई।

130 पर सिमटी हैदराबाद की पारी

गत विजेता लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen) के द्वारा दिए गए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समेन को अपने बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पारी की शुरुआत से लेकर अंत तक वह अपने विकेट गंवाते रहे और अंत में 20 ओवर में 130 रन बनाकर ढेर हो गए।

हैदराबाद की ओर से कप्तान मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 26 रन की पारी खेली थी तो उस्मान खान, साइम अयूब, कुसल परेरा, रिजवान महमूद जैसे बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे।

उम्मीद थी कि उस्मान खान और साइम अयूब इस मैच में रनों की बारिश करेंगे, लेकिन जहां उस्मान ने 9 रन बनाया तो अयूब के बल्ले से 13 गेंदों पर 17 रन निकले। वहीं, लाहौर की ओर से उबैद शाह, सिकंदर रजा और हारिस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए तो मुस्तफिजुर रहमान और शाहीन शाह अफरीदी के खाते में एक-एक विकेट आया।

QUE vs KAR Today Match Prediction, 2nd T20: जानें PSL के दूसरे मैच में कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

जीत में चमके फखर जमान

लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen) की जीत के हीरो बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज फखर जमान रहे, जिन्होंने 39 गेंदों पर 53 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनको इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

दरअसल, पिच बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं मानी जा रही थी, लेकिन फखर ने अपनी क्लास दिखाते हुए पचासा ठोक दिया, जिसकी बदौलत उनकी टीम निर्धारित 20 ओवर में 199 के स्कोर पर पहुंच सकी।

वहीं, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पहले बल्ले और फिर गेंद से टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने पहले 10 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए और फिर गेंद से दो विकेट लिए तो फील्डिंग में एक रन आउट भी किया।

PSL के पहले ही दिन हुआ बड़ा तमाशा, सफेद गेंद बनी गुलाबी, अब सोशल मीडिया में उड़ रहा मजाक

Tagged:

Fakhar Zaman Lahore Qalandars vs Hyderabad Kingsmen Pakistan Super League 2026 PSL 1st Match
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

शाहीन शाह अफरीदी।

मार्नस लाबुशेन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com