कुलदीप की एंट्री, रिंकू-संजू-अर्शदीप बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की मजबूत प्लेइंग इलेवन आई सामने

Published - 14 Feb 2026, 01:15 PM | Updated - 14 Feb 2026, 01:17 PM

Team India

Team India: श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान का सुपर हिट मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और उन्होंने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जबकि इस मैच के लिए भारत (Team India) की संभावित प्लेइंग इलेवन का भी खुलासा हो गया है।

बता दें कि, इस मैच में कुलदीप यादव की एंट्री होगी तो रिंकू सिंह, संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं।

कुलदीप की एंट्री!

पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। कुलदीप के आंकड़े मैन इन ग्रीन के खिलाफ काफी शानदार हैं और वर्तमान टीम (Team India) में कुलदीप को अधिक बल्लेबाजों ने नहीं खेला है, जो कि भारत के पक्ष में जा सकता है।

बता दें कि, कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ अभी तक केवल 3 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 की शानदार औसत के साथ 8 बल्लेबाजों का शिकार किया है और इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी 6.58 का है, जो कि इस प्रारूप में काफी अच्छा माना जाता है। यही कारण है कि कोच गंभीर और कप्तान सूर्या कुलदीप की एंट्री अर्शदीप सिंह की जगह करवा सकते हैं।

रिंकू-संजू-अर्शदीप बाहर!

टी20 विश्व कप 2026 में रिंकू सिंह को शुरुआती दोनों मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह इस मौके पर चौका लगाने में फेल रहे थे। रिंकू ने यूएसए के खिलाफ 6 और नामीबिया के खिलाफ केवल एक रन बनाया था, जिसके बाद उनकी छुट्टी करके प्लेइंग इलेवन में वाशिंगटन सुंदर को खिलाया जा सकता है, जो कि स्पिन ऑप्शन भी लेकर टीम (Team India) में आते हैं।

वहीं, संजू सैमसन भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी हो सकती है तो अर्शदीप सिंह को रिप्लेस करने के लिए कुलदीप यादव ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत आर. प्रेमदासा स्टेडियम में केवल बुमराह के साथ जाने का फैसला करेगा तो हार्दिक, शिवम पार्ट टाइम पेसर की भूमिका में नजर आएंगे।

अभिषेक शर्मा लप्पेबाज बल्लेबाज, उसे OUT करना बेहद आसान: मोहम्मद आमिर

इन खिलाड़ियों पर भी होगी नजर

पाकिस्तान के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मुकाबले में तिलक वर्मा से भी धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी। तिलक ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी और अकेले दम पर भारत को जीत दिलाई थी। वहीं, शिवम दुबे और उप कप्तान अक्षर पटेल से भी भारतीय टीम (Team India) प्रशंसकों को अच्छे प्रदर्शन की आस कर रहे हैं।

जबकि, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस मैच में भारत के लिए ट्रंप कार्ड बन सकते हैं, क्योंकि वरुण की मिस्ट्री स्पिन को समझने में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, जबकि कोलंबो की स्पिन ट्रैक पर वरुण और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

कुलदीप यादव की चमकी किस्मत, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला, इस बॉलर को करेंगे रिप्लेस

Tagged:

team india kuldeep yadav india vs pakistan T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

अक्षर पटेल।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com