कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, अब नहीं खेल पाएंगे मैच, ये तगड़ा खिलाड़ी कर रहा उन्हें रिप्लेस

Published - 20 Feb 2026, 03:33 PM | Updated - 20 Feb 2026, 04:00 PM

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav: भारतीय टीम के दो मिस्ट्री स्पिनर मैदान पर हमेशा जलवा दिखाते रहे हैं। एक वक्त था जब कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और युजवेंद चहल की जोड़ी मैदान पर खेला करती थी लेकिन अभी वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की ट्राइएंगुलर खेलती है।

इस विश्व कप की शुरुआत बेहतरीन रही लेकिन अब आगामी मुकाबला दिलचस्प होने वाली है क्योंकि अब सुपर 8 की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में टीम इंडिया अपने प्लेइंग 11 को अभी से संवार रही है जिसमें कुलदीप (Kuldeep Yadav) को लगभग वर्ल्ड कप मुकाबले खेलने को नहीं मिलेगा।

टीम इंडिया सभी मुकाबला भारत में खेलेंगे

Kuldeep Yadav

भारतीय टीम लीग स्टेज का सभी मुकाबला जीत कर सुपर 8 की सूची में आ चुकी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया सबसे पहले यूएसए के खिलाफ संघर्ष भरी बल्लेबाजी में सम्मानजनक स्कोर बनाई और रन डिफेंड करते हुए मैच जीत ली।

दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने 61 रनों के बड़े अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में भारत ने नामीबिया को हराकर मैच जीता जबकि चौथे में नीदरलैंड से 17 रनों से जीत दर्ज की। इन सभी टीमों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज अभी भी थोड़ा संघर्ष करते नज़र आ रहे हैं।

एक ओर भारतीय टीम ज्यादा रन बनाने की चाहत से मैदान में उतर रही है, दूसरी ओर ओपनिंग जोड़ी उम्मीद के मुताबिक बल्लेबाजी नहीं कर पा रही है। ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं जबकि अभिषेक शर्मा का बल्ला तीन मैचों से मुंह नहीं खोल सका। जबकि गेंदबाजी में भी कुलदीप यादव कभी बाहर तो कभी अंदर हो रहे हालांकि ये पिच के अनुसार तय होता है किसे जगह मिलेगी या नहीं।

IPL के बाद ‘द हंड्रेड’ में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री बंद, जानें क्या है असली वजह

Kuldeep Yadav को रिप्लेस करेंगे अर्शदीप सिंह

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की वापसी सुपर 8 में तय है। आपको बता भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 के आगामी सभी मुकाबले भारत में ही खेलेगी क्योंकि पाकिस्तान और भारत दोनों सुपर 8 में अलग अलग ग्रुप में हैं ऐसे में हाइब्रिड मॉडल होने की कोई संभावना नहीं है।

ऐसे में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को इस विश्व कप में आगे किसी भी मुकाबले में दगह नहीं बनता दिख रहा है। क्योंकि भारतीय टीम में पहले से ही स्पीनर के रूप में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती मौजूद हैं और उन्हें हर हाल में टीम में रखा जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को खेलने का मौका मिला था जिसमें उन्होंने अच्छी गेंद डाली थी।

सुपर आठ में भारतीय टीम को कुल तीन मैच खेलने हैं जिसमें साउथ अफ्रिका, वेस्टइंडीज और जिम्बावे है। इन तीनों मुकाबले में भारत को दो टीमों से जबरदस्त टक्कड़ देखने को मिलेगा और उस मैच को जीतना आसान नहीं होगा।

भारत का सुपर 8 शेड्यूल जारी

टी20 विश्व कप 2026 में भारत ग्रुप 1 में दक्षिण अफ़्रीका, वेस्ट इंडीज और ज़िम्बाब्वे के साथ है। सुपर 8 चरण में भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 22 फ़रवरी को अहमदाबाद में है। इस ग्रुप से केवल दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इससे भारत की राह और भी मुश्किल हो सकती है।

हालाँकि भारतीय क्रिकेट टीम ने ग्रुप चरण में लगातार जीत के साथ दमदार प्रदर्शन किया है और सुपर 8 सीट सुनिश्चित कर ली है, लेकिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी यूनिट जिस तरह से खेल रही है इससे साफ है कि अगर भारत अपनी बल्लेबाज़ी को मजबूत नहीं कर पाती है तो उन्हें कठिन मुकाबले का सामना करना पड़ेगा।

आगे कुलदीप यादव को मौका मिलता है या नहीं ये तो लगभग साप हो चुका है लेकिन अगर वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी इंजर्ड होते हैं तो कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का मौका बन सकता है।

सेमीफाइनल में कब और किस कंडीशन में हो पायेगा टीम इंडिया का पाकिस्तान से मैच, समझें समीकरण

Tagged:

team india Arshdeep Singh kuldeep yadav T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

सचिन तेंदुलकर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com