कुलदीप यादव की चमकी किस्मत, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला, इस बॉलर को करेंगे रिप्लेस
Published - 14 Feb 2026, 11:05 AM | Updated - 14 Feb 2026, 11:08 AM
Table of Contents
Kuldeep Yadav: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती दो मैचों में बेंच पर बैठने वाले कुलदीप यादव को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर हिट मुकाबला खेलने का मौका मिल सकता है। भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव इस तेज गेंदबाज को रिप्लेस कर सकते हैं।
बता दें कि, रविवार, 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। जबकि इस मैच में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिरकी गेंदबाजों को पाकिस्तान के खिलाफ किस खिलाड़ी की जगह कोच गौतम गंभीर मौका देने वाले हैं।
Kuldeep Yadav की चमकी किस्मत
भारतीय टीम के प्रमुख चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती दो मैचों में मौका नहीं दिया था। संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ ये स्टार गेंदबाज सिर्फ बेंच पर बैठा नजर आया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी की किस्मत चमक उठी है।
कुलदीप को विश्व कप 2026 के सबसे बड़े मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। बता दें कि, श्रीलंका में स्थित आर. प्रेमदासा की पिच और कुलदीप के पाकिस्तान के खिलाफ शानदार आंकड़ों को देखते हुए यह निर्णय लिया जा सकता है।
इस बॉलर को करेंगे रिप्लेस!
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले सुपर हिट मुकाबले में कुलदीप यादव भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिप्लेस कर सकते हैं। बता दें कि, अर्शदीप सिंह को टीम प्रबंधन ने शुरुआती दो मैचों में मौका दिया था, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था।
जबकि श्रीलंका की पिच कंडीशन को देखते हुए भी अर्शदीप की जगह अंतिम एकादश में बनती नजर नहीं आ रही है, जिसके कारण टीम प्रबंधन कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को खिलाने का फैसला कर सकते हैं।
बता दें कि, आर. प्रेमदासा की पिच स्पिन फ्रेंडली और स्लो रहने वाली है और इसका फायदा कुलदीप उठा सकते हैं। जबकि पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसके सामने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का कद काफी बढ़ जाता है, और यही कारण है कि उन्हें मौका मिल सकता है।
भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सैम, फरहान, आगा, बाबर....
पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप के शानदार आंकड़े
भारत के लिए कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पाकिस्तान के खिलाफ बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। दरअसल, कुलदीप ने मैन इन ग्रीन के खिलाफ अभी तक केवल 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9.87 की शानदार औसत से 8 विकेट झटके हैं। वहीं, कुलदीप का इकॉनमी रेट यहां पर केवल 6.58 का है, जो कि काफी शानदार है।
टी20 के अलावा कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले 7 वनडे की 6 पारियों में 15 विकेट झटके हैं। इन आंकड़ों के अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ कितने खतरनाक गेंदबाज साबित हो सकते हैं, जबकि वह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के साथ अहम जोड़ी निभा सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे बड़े उलटफेर, जब छोटी टीमों ने दिग्गजों को चौंका दिया
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर