KRW vs ABT Today Match Prediction, Final: जानें फाइनल में कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

Published - 18 Mar 2026, 04:13 PM | Updated - 18 Mar 2026, 04:14 PM

KRW vs ABT Today Match Prediction
KRW vs ABT National T20 Cup 2026

Table of Contents

KRW vs ABT Today Match Prediction: कराची रीजन वाइट्स (KRW) और एबटाबाद रीजन (ABT) के बीच नेशनल T20 कप 2026 का फाइनल मैच आज इमरान खान स्टेडियम, पेशावर में खेला जाएगा। कराची रीजन वाइट्स ने पहले सेमीफाइनल में सियालकोट रीजन को 5 विकेट से हराकर इस फाइनल में जगह बनाई है। अब्दुल्ला फजल ने इस मैच में 41 गेंदों में 88 रन बनाए हैं जिसके चलते इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

दूसरी तरफ एबटाबाद रीजन vs लाहौर रीजन वाइट्स दूसरा सेमीफाइनल रद्द रहा है। एबटाबाद रीजन अंकतालिका में पहले स्थान के चलते फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। दोनों टीमें इस फाइनल मुकाबले में ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और KRW vs ABT Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

KRW vs ABT Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैचकराची रीजन वाइट्स vs एबटाबाद रीजन
टूर्नामेंट/सीरीजनेशनल T20 कप 2026
स्टेडियमइमरान खान क्रिकेट स्टेडियम, पेशावर
मैच की तारीख18 मार्च 2026 (08:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगYouTube

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 2

  • कराची रीजन वाइट्स ने जीते: 1

  • एबटाबाद रीजन ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

कराची रीजन वाइट्स (पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन): W • W • L • W • W

एबटाबाद रीजन (पिछले 5 मैचों का प्रदर्शन): A • W • L • W • W

इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम, पेशावर पिच रिपोर्ट:

KRW vs ABT Final मैच इमरान खान स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक टूर्नामेंट में खेले गए मैचों में पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नजर आई है। इस वेन्यू पर औसत स्कोर 185 रन है।

KRW vs ABT Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर एबटाबाद रीजन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 180–190

  • मैच परिणाम: एबटाबाद रीजन की जीत की संभावना

KRW vs ABT Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर कराची रीजन वाइट्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 155–165

  • मैच परिणाम: एबटाबाद रीजन की जीत की संभावना

कराची रीजन वाइट्स बनाम एबटाबाद रीजन संभावित प्लेइंग-XI:

कराची रीजन वाइट्स: सऊद शकील (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेट कीपर), अब्दुल्ला फजल, ओमैर यूसुफ, सैम अयूब, शान मसूद, दानिश अजीज, रिजवानुल्लाह, मोहम्मद हमजा, मोहम्मद उमर, साकिब खान।

एबटाबाद रीजन: खालिद उस्मान (कप्तान), शाहज़ैब खान, सज्जाद अली हाशमी (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मुहम्मद मोहसिन खान, शादाब खान, शहाब खान, अरशद इकबाल, रजाउल्लाह और अतीज़ाज़ हबीब खान।

KRW vs ABT Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • कामरान गुलाम एबटाबाद रीजन की तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी है। पिछले मैच में 23 गेंदों में 46 रन बनाए हैं। अभी तक 223 रन बना चुके हैं।

  • अब्दुल्ला फजल ने पिछले मैच में 41 गेंदों में 88 रन बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचा है यह 3 मैच में 189 रन बना चुके हैं इस फाइनल में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

KRW vs ABT Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • शादाब खान एबटाबाद रीजन के प्रमुख ऑलराउंडर हैं। यह अभी तक 5 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

  • शहाब खान ने भी एबटाबाद रीजन को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया है। पिछले मैच में इन्होंने 4 विकेट लिए हैं। अभी तक 13 विकेट ले चुके हैं।

KRW vs ABT Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

कराची रीजन वाइट्स vs एबटाबाद रीजन मैच में एबटाबाद रीजन की मजबूत गेंदबाजी यूनिट और बल्लेबाजी में गहराई को देखते हुए इस फाइनल मुकाबले में आगे माना जा रहा है। कराची रीजन अपने स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब तथा अब्दुल्ला फजल पर काफी ज्यादा निर्भर करती है।

यह भी पढ़ें: KSO vs ING Today Match Prediction, 9th T20- जानें कितना बनेगा स्कोर? टॉप पिक्स और पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

कराची रीजन वाइट्स बनाम एबटाबाद रीजन नेशनल T20 2026 स्क्वाड:

कराची रीजन वाइट्स: सऊद शकील (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, आरिफ याकूब, दानिश अजीज, हारून अरशद, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेट कीपर), मोहम्मद असगर, मुहम्मद हमजा सोहेल, मुहम्मद उमर, ओमैर बिन यूसुफ, रिजवानुल्लाह, सैफुल्लाह बंगश (विकेट कीपर), सैम अयूब, साकिब खान, शान मसूद।

एबटाबाद रीजन: खालिद उस्मान (कप्तान), अफाक अहमद, अहमद खान, अरशद इकबाल, अतीज़ाज़ हबीब खान, फैयाज खान, कामरान गुलाम, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद मोहसिन खान, रजाउल्लाह, सज्जाद अली (विकेट कीपर), शादाब खान, शहाब खान, शाहज़ैब खान

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Karachi Region Whites Abbottabad Region KRW vs ABT Today Match Prediction KRW vs ABT
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

KRW vs ABT Final मैच इमरान खान स्टेडियम में खेला जाएगा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com