रणजी फाइनल में गेंदबाजी करते नजर आए केएल राहुल, बॉलिंग करते हुए VIDEO वायरल

Published - 28 Feb 2026, 04:33 PM | Updated - 01 Mar 2026, 01:01 PM

KL Rahul

KL Rahul: जहां एक ओर भारत में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन हो रहा है तो दूसरी ओर भारत की प्रतिष्ठित घरेलू प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताबी मुकाबला कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली के केएससीए क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के प्रमुख सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी कर्नाटक का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जहां पर वह मैच के पांचवें दिन गेंदबाजी करते नजर आए।

खास बात ये है कि केएल राहुल (KL Rahul) आमतौर पर गेंदबाजी नहीं करते हैं, लेकिन एक दशक के बाद उन्होंने अपने हाथ में गेंद पकड़ी और जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने लगे। अब केएल राहुल का गेंदबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

10 साल बाद KL Rahul ने थामी गेंद

केएल राहुल को टेस्ट क्रिकेट में अक्सर स्लिप और व्हाइड गेंद के खेल में दस्तानों के साथ देखा जाता है। लेकिन रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने केएल राहुल (KL Rahul) को गेंद थमा दी। खास बात ये है कि केएल राहुल फर्स्ट क्लास में 10 साल बाद गेंदबाजी कर रहे थे, क्योंकि आखिरा बार उन्होंने साल 2015 में फर्स्ट क्लास में गेंद को पकड़ा था।

इस मैच में केएल ने कुल दो ओवर डाले थे, जिसमें उन्होंने 15 रन लुटा दिए, जिसके बाद कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने उनको तीसरे ओवर के लिए नहीं बुलाया। बता दें कि, कप्तान पडिक्कल किसी भी तरह से जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों को आउट करना चाह रहे थे, जिसके लिए उन्होंने चमत्कार के तौर पर केएल राहुल (KL Rahul) को बुलाया। लेकिन वह भी जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों को आउट नहीं कर सके।

फर्स्ट क्लास में डाल चुके हैं 30 ओवर

केएल राहुल (KL Rahul) ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अभी कुल 120 मैच खेले हैं, जिसकी केवल 10 पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की है। इस दौरान वह सिर्फ 30 ओवर की फेंकने में कामयाब हुए हैं। खास बात ये है कि इस दौरान केएल राहुल (KL Rahul) को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी है। जबकि इस प्रारूप में केएल ने 3.26 की इकॉनमी रेट से 98 रन खर्च किए हैं।

बता दें कि, केएल अपने प्रथम श्रेणी के शुरुआती सफर में गेंदबाजी में हाथ घूमाते नजर आते थे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें अभी तक एक भी ओवर फेंकने का मौका नहीं मिला। जबकि, लिस्ट ए में केएल एक विकेट भी ले चुके हैं। हालांकि, केएल को एक दशक बाद दोबारा गेंदबाजी करते देख उनके फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर वह जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शाई होप vs अभिषेक शर्मा: कौन टी20I का सर्वश्रेष्ठ ओपनर, दोनों के STATS देखकर समझें कौन बेस्ट

जम्मू-कश्मीर ने किया खिताब पर कब्जा

कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर मुकाबले की बात करें तो मैच में जेएंडके के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका ये फैसला बिल्कुल सही रहा, जब जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में शुभम पुंडीर (121) के शतक की बदौलत स्कोर बोर्ड पर 584 रन लगा दिए।

इसके जवाब में कर्नाटक की पहली पारी सिर्फ 293 रन पर सिमट गई, जिसमें पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल के 160 रन की शतकीय पारी शामिल थी। इसके बाद दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने कमरान इकबाल की नाबाद 160 रन की पारी की बदौलत 342/4 पर अपनी पारी को घोषित कर दिया था।

लेकिन अंत में अंपायरों ने मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया, क्योंकि कर्नाटक की जीत की उम्मीद यहां पर समाप्त हो चुकी है। पहली पारी में विशालकाय स्कोर खड़ा करने के कारण जम्मू-कश्मीन रणजी ट्रॉफी 2025-26 की विजेता बनी। जबकि आकिब नबी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं, मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शुभम पुंडीर बनें, जिन्होंने पहली पारी में शानदार शतक ठोका था।

मोईन अली-आदिल राशिद ने चुनी ऑल टाइम इलेवन, भारत के 1-2 नहीं 5 खिलाड़ियों को दी जगह

Tagged:

kl rahul Ranji Trophy 2025-26 Final KL Rahul bowling Jammu and Kashmir vs Karnataka final
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com