केएल राहुल बनाम ऋषभ पंत: कौन करता वर्ल्ड कप 2027 में जगह डिजर्व? जानें वनडे क्रिकेट में किसके आंकड़ें हैं बेहतर
Published - 15 Jan 2026, 02:26 PM | Updated - 15 Jan 2026, 02:40 PM
Table of Contents
World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका हमेशा से चर्चा का विषय रही है। जैसे-जैसे विश्व कप (World Cup 2027) नजदीक आ रहा है, चयनकर्ताओं के सामने दो बेहतरीन विकल्पों के रुप में केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच संतुलन बनाने की बड़ी चुनौती है।
एक ओर जहाँ तकनीकी रूप से सक्षम और मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद स्तंभ हैं, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा आक्रामक खिलाड़ी है जो अपने दम पर मैच का रुख पलटने का माद्दा रखता है। इन दोनों दिग्गजों के बीच की यह जंग भारतीय वनडे टीम के भविष्य की दिशा तय करेगी।
वनडे आंकड़ों की तुलना में राहुल का पलड़ा भारी
यदि हम विशुद्ध रूप से वनडे आंकड़ों की बात करें, तो केएल राहुल का प्रदर्शन ऋषभ पंत की तुलना में कहीं अधिक स्थिर और प्रभावशाली नजर आता है। जनवरी 2026 तक के अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, केएल राहुल ने 93 वनडे मैचों में लगभग 51.67 की औसत से 3359 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। विशेष रूप से नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल का औसत 64.21 है।
इसके विपरीत, ऋषभ पंत ने अब तक 31 वनडे मैचों में 33.50 की औसत से 871 रन बनाए हैं। पंत के नाम केवल 1 शतक है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था। आंकड़ों से साफ है कि वनडे प्रारूप में राहुल की निरंतरता उन्हें विश्व कप 2027 (World Cup 2027) की रेस में फिलहाल आगे रखती है।
World Cup 2027 में एक्स-फैक्टर की जंग
विश्व कप 2027 (World Cup 2027) के लिए टीम इंडिया को एक ऐसे विकेटकीपर की तलाश है जो मुश्किल परिस्थितियों में पारी को संभाल सके। केएल राहुल ने पिछले कुछ सालों में, खासकर 2023 के विश्व कप और हालिया 2025-26 की सीरीज में, खुद को एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में लगाया गया उनका नाबाद 112 रनों का शतक उनके बेहतरीन फॉर्म की गवाही देता है।
दूसरी ओर, ऋषभ पंत का एक्स फैक्टर उन्हें खास बनाता है। भले ही उनके औसत में उतार-चढ़ाव हो, लेकिन वे दबाव में आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, हालिया इंजरी और वनडे में कम शतकों की संख्या पंत के लिए एक चिंता का विषय बनी हुई है।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के बाद कब टीम इंडिया के लिए खेलेंगे रोहित-कोहली, जानें कितना लंबा होगा इंतजार
World Cup 2027 में चयनकर्ताओं की दुविधा
विकेटकीपिंग के मोर्चे पर भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर है। केएल राहुल ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है, जिससे टीम को एक अतिरिक्त ऑलराउंडर या गेंदबाज खिलाने की छूट मिलती है। हालांकि, पंत एक 'स्पेशलिस्ट' विकेटकीपर हैं और उनकी फुर्ती स्टंप्स के पीछे बेमिसाल है।
विश्व कप 2027 (World Cup 2027) दक्षिण अफ्रीका में होना है, जहाँ तेज पिचों पर राहुल की तकनीक अधिक कारगर साबित हो सकती है। लेकिन अगर भारतीय मैनेजमेंट आक्रामक रवैया अपनाना चाहता है, तो पंत पहली पसंद बन सकते हैं। फिलहाल, राहुल की गजब की फॉर्म और 50+ का औसत उन्हें पंत पर बढ़त दिलाता है, जिससे वे 2027 के लिए अधिक डिजर्विं' नजर आते हैं।
इसके अलावा, राहुल का शांत स्वभाव और कप्तानी का अनुभव उन्हें बड़े टूर्नामेंट के दबाव भरे मैचों में ऋषभ पंत की तुलना में एक अधिक परिपक्व और भरोसेमंद विकल्प के रूप में पेश करता है। फिलहाल ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था पर वह इंजर्ड होने के कारण टीम से बाहर हो गए।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के बाद कब टीम इंडिया के लिए खेलेंगे रोहित-कोहली, जानें कितना लंबा होगा इंतजार
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर