4,4,4,4,4,4..... रणजी में केएल राहुल ने खेली कमाल-लाजवाब पारी, मुश्किल पिच पर ठोक डाला डैडी हंड्रेड

Published - 09 Feb 2026, 02:20 PM | Updated - 09 Feb 2026, 02:23 PM

KL Rahul

KL Rahul : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह न मिलने के बावजूद केएल राहुल (KL Rahul) ने अपने बल्ले से जोरदार जवाब दिया है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में मुंबई के खिलाफ चौथी पारी में उन्होंने शानदार 130 रनों की पारी खेली।

325 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए जिस संयम और आत्मविश्वास के साथ राहुल ने बल्लेबाजी की, उसने मुकाबले को पूरी तरह कर्नाटक की झोली में डाल दिया।

शुरुआत में दबाव, फिर राहुल का नियंत्रण

कर्नाटक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मयंक अग्रवाल सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती झटके के बाद पारी संभालने की जिम्मेदारी राहुल पर आ गई।

उन्होंने कप्तान देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पडिक्कल 39 रन बनाकर चलते बने, लेकिन राहुल एक छोर संभालकर डटे रहे और मुंबई के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

147 गेंदों में पूरा किया 24वां शतक

राहुल (KL Rahul) ने 147 गेंदों में अपना 24वां फर्स्ट क्लास शतक पूरा किया। उनकी बल्लेबाजी में धैर्य और आक्रामकता का शानदार मिश्रण देखने को मिला। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का जड़ा।

चौथी पारी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहुल ने शॉट चयन में परिपक्वता दिखाई और टीम को लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचा दिया। शतक के बाद भी वह रुके नहीं और रनगति बनाए रखी।

स्मरण के साथ मैच जिताऊ साझेदारी, 130 पर खत्म हुई KL Rahul की शानदार पारी

देवदत्त पडिक्कल के आउट होने के बाद स्मरण रविचंद्रन ने क्रीज पर आते ही केएल राहुल (KL Rahul) का शानदार साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 146 रनों से ज्यादा की मजबूत साझेदारी हुई, जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह कर्नाटक की ओर मोड़ दिया।

जहां एक ओर राहुल अनुभव और संयम के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे थे, वहीं स्मरण ने 64 रनों की तेज पारी खेलते हुए स्ट्राइक रोटेट की और ढीली गेंदों पर आक्रामक शॉट लगाए। इस साझेदारी ने मुंबई के गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी और जीत की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।

हालांकि जब कर्नाटक जीत के बेहद करीब पहुंच चुका था, तब राहुल (KL Rahul) 182 गेंदों में 130 रन बनाकर तुषार देशपांडे का शिकार बने। उनकी पारी में 14 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

भले ही वह टीम को जीत की रेखा पार कराते हुए क्रीज पर मौजूद नहीं रहे, लेकिन चौथी पारी में खेली गई उनकी यह जिम्मेदार और प्रभावशाली पारी ही मैच का असली टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। राहुल ने एक बार फिर दिखा दिया कि दबाव भरे मुकाबलों में उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए कितनी निर्णायक साबित होती है।

KL Rahul

फॉर्म में लौटे राहुल के आंकड़े

हालिया समय में राहुल (KL Rahul) की फॉर्म शानदार रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक जड़े थे।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब उनके नाम 118 मैचों में 8,757 रन हो चुके हैं, जिसमें 24 शतक और 41 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने 4,053 रन बनाए हैं। इस डैडी हंड्रेड ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि बड़े मंच पर बड़ी पारी खेलना राहुल की आदत है और वह दबाव में और निखरते हैं।

ये भी पढ़े : IND vs NAM मैच कब और कहां देखें? जानें फ्री LIVE स्ट्रीमिंग का पूरा तरीका

Tagged:

kl rahul cricket news Karnataka Cricket Team Ranji Trophy 2025-26
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

कर्नाटक

130
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com