ब्रेकिंग: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल हुए टीम से बाहर, जानिए अब कब होगी मैदान पर वापसी
Published - 23 Mar 2025, 06:32 AM
Table of Contents
KL Rahul: दिल्ली कैपिटल्स कल यानी 24 मार्च से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत करने जा रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम में होने वाला है। लेकिन पहले मैच से पहले दिल्ली की टीम को अनुभवी केएल राहुल (KL Rahul) के रूप में बड़ा झटका लगा है। क्योंकि वह अचानक लीग से बाहर हो गए हैं। ऐसे में वह कब वापसी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अब वो कब क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे....?
लोकेश राहुल ने दिया फ्रेंचाइजी को झटका
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/13/b6i2r0SkNH9yThiZNdl4.jpg)
दरअसल, आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर खबरें आ रही थीं। वह पारिवारिक कारणों से शुरुआती कुछ मैच मिस करने वाले हैं। अब इस खबर की पुष्टि दिल्ली टीम से जुड़े ऑस्ट्रेलिया मिशेल स्टार्क की पत्नी और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने की है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। इस बात का खुलासा एलिसा हीली ने यूट्यूब चैनल लिस्टएनआर स्पोर्ट पर किया।
एलिसा हीली ने पुष्टि
एलिसा हीली ने इस बारे में यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,
"यह देखना दिलचस्प होगा कि हैरी ब्रुक के बाद दिल्ली कैपिटल्स में कौन आता है। वैसे, उनके पास केएल राहुल (KL Rahul) का विकल्प है। लेकिन पिता बनने की वजह से वह शुरुआती मैच मिस करेंगे।"
बताते चले यहा उन्होंने यहनहीं बताया वह कब तक नहीं खेलने वाले है। क्योंकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन संभावना है कि राहुल शुरुआती तीन मैच मिस कर सकते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली इस पोजिशन पर किस खिलाड़ी को उतारेगी। संभावना है कि राहुल की जगह आईपीएल में करुण नायर को मौका मिल सकता है, जिन्होंने हाल ही में घरेलू सीमित ओवर क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।
दिल्ली ने राहुल को 14 करोड़ में खरीदा
गौरतलब है कि केएल राहुल (KL Rahul) को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में खरीदा था। पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। दिल्ली से पहले वह बतौर कप्तान एलएसजी के साथ थे। लेकिन उनकी कप्तानी में एलएसजी कोई खास नहीं कर सका, जिसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद अब वह दिल्ली आ गए हैं। माना जा रहा था कि वह इस टीम में भी कप्तान के तौर पर खेलेंगे। लेकिन यहां वह सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर ही नजर आएंगे। दिल्ली की कमान अक्षर के हाथों में है।