IPL 2026 से पहले केकेआर की बढ़ी मुसीबतें, सीजन के आखिर में जुड़ेगा यह खिलाड़ी

Published - 21 Mar 2026, 10:35 AM

KKR

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा, जो कि RCB vs SRH होगा. लेकिन सीजन से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम का स्टार गेंदबाज IPL 2026 के शुरूआती मुकाबले नहीं खेल पाएगा.

KKR के हेड कोच अभिषेक नायर ने उसकी फिटनेस पर खुद अपडेट दिया है. पहले हर्षित राणा चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे. अब फ्रेंचाइजी का धाकड़ खिलाड़ी भी मैच खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा.

IPL 2026 से पहले केकेआर को लगा बड़ा झटका

IPL 2026

टीम का स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना IPL 2026 के कई मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. उनकी फिटनेस पर KKR के हेड कोच अभिषेक नायर ने खुद अपडेट दिया है. दरअसल, अभिषेक नायर ने 20 मार्च को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की पुष्टि की है.

मथीशा पथिराना शुरूआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे. वह लगातार श्रीलंका क्रिकेट के संपर्क में है. जैसे ही पथिराना फिट होंगे उनके पास जानकारी आ जाएगी. लेकिन अभिषेक नायर का इशारा साफ है कि 23 साल के पथिराना मिड अप्रैल तक KKR के साथ जुड़ेगे.

अभिषेक नायर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, पथिराना अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के देखरेख में है. उनका ख्याल रिहैब में रखा जा रहा है. जैसे ही वह फिट होंगे टीम से जुड़ेंगे. फ्रेंचाइजी श्रीलंका बोर्ड के संपर्क में है. उम्मीद है कि वह अप्रैल तक फिट हो जाएंगे.

हर्षित राणा का विकल्प खोज रही KKR

दूसरी ओर भारतीय टीम के ऑलराउंडर हर्षित राणा भी चोटिल होने की वजह से IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. उनकी फिटनेस पर अपडेट देते हुए अभिषेक नायर ने कहा कि, हर्षित अभी BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. जैसे ही उनकी हेल्थ पर अपडेट मिलेगा, टीम तुंरत ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगी.

हालांकि, फ्रेंचाइजी पहले ही हर्षित राणा के विकल्प खोज रही है. जिसके लिए हाल ही में केकेआर ने नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, केएम आसिफ जैसे गेंदबाजों को ट्रॉयल्स के लिए बुलाया है.

KKR का बड़ा फैसला! हर्षित राणा की जगह लेने पहुंचे ये 3 गेंदबाज, अब इन्हीं में से बनेगा कोई एक रिप्लेसमेंट

केकेआर की बढ़ी टेंशन

हर्षित राणा टी20 विश्व कप 2026 के दौरान चोटिल हुए थे. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच खेलते हुए इंजर्ड हो गए थे. राणा की इसकी बाद मुंबई के अस्पताल में सर्जरी हुई थी.

वर्ल्ड कप में उनकी रिप्लेसमेंट के रूप में मोहम्मद सिराज को स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था. फिलहाल वह रिकवरी मोड पर है. बीसीसीआई की ओर से स्टार ऑलराउंडर की हेल्थ पर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

लेकिन दो मेन खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से केकेआर की टेंशन जरूर बढ़ गई गई है. अब देखना यह है कि फ्रेंचाइजी हर्षित राणा और मथीशा पथिराना का रिप्लेसमेंट किसे बनाती है.

भारतीय फैंस के चहेते ने किया रिटायरमेंट का अधिकारिक ऐलान, बोला 'मैं अब संन्यास ले रहा...'

Tagged:

kkr Matheesha Pathirana harshit rana IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

18 करोड़

24 साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com