KKR का बड़ा फैसला! हर्षित राणा की जगह लेने पहुंचे ये 3 गेंदबाज, अब इन्हीं में से बनेगा कोई एक रिप्लेसमेंट

Published - 21 Mar 2026, 09:26 AM | Updated - 21 Mar 2026, 09:28 AM

KKR

KKR: आईपीएल 2026 की शुरूआत में कुछ दिन बाकी है. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी हर्षित राणा की कमी पूरा करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि टीम के स्टार ऑलराउंडर हर्षित चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म मैच के दौरान चोटिल हुए थे. तब से वह मैदान से बाहर है. अब राणा IPL से भी बाहर चुके हैं. केकेआर (KKR) उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटा हुआ है. जिसके लिए हाल ही में मैनेजमेंट ने कुछ गेंदबाजों का ट्रॉयल लिया है.

KKR ने हर्षित राणा की जगह तीन गेंदबाजों को बुलाया

KKR

दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए हर्षित राणा का घुटना इंजर्ड हो गया था. जांच में पता लगा था कि उनके दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन की चोट लगी है. इसके बाद मुंबई के अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी.

विश्व कप से बाहर होने के बाद मोहम्मद सिराज को बतौर रिप्लेसमेंट टीम इंडिया में शामिल किया गया था. फिलहाल, केकेआर का स्टार खिलाड़ी रिहैबिलिटेशन में है. यह अभी तक तय नहीं हुआ है कि मैदान पर उनकी वापसी कब होगी.

लेकिन हर्षित राणा की वजह से KKR की टीम काफी कमजोर दिखाई दे रही है. उनकी कमी को पूरा करने के लिए मैनेजमेंट ने तीन अनुभवी तेज गेंदबाजों को ट्रॉयल्स के लिए बुलाया है. सिमरजीत सिंह, केएम आसिफ और संदीप वॉरियर वो तीन नाम है जिन्हें कोलकाता नाइट राइजर्स आजमा सकती है.

साल 2027 वर्ल्ड कप तक के लिए BCCI ने किया मुख्य चयनकर्ता का ऐलान, इस दिग्गज के पास रहेगी जिम्मेदारी

सिमरनजीत सिंह ने 14 मैच खेले

सिमरनजीत सिंह के बारे में बात करें तो वह चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक 14 मैच खेले हैं, जिसमें 11 विकेट चटकाए. सिमरजीत 140/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं. उनका लंबा कद विकेट लेने में काफी मददगार साबित होता है. साल 2022 में उन्होंने CSK के लिए 10 मैचों में 9 विकेट लेने का कारनामा किया था. लेकिन पिछले सीजन वह फ्लॉप रहे. एसआरएच के लिए खेलते हुए उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए.

यह दो खिलाड़ी भी रेस में शामिल

दूसरे गेंदबाज है केएम आसिफ, जो कि 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. उन्होंने IPL में CSK के लिए 2018 में डेब्यू किा था. जबकि आखिरी बार वह 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे. अब केकेआर ने उन्हें भी हर्षित राणा की गैरमौजूदगी में ट्रॉयल के लिए बुलाया है.

वहीं, संदीप वॉरियर आखिरी नाम हैं. वह पहले भी KKR के लिए खेल चुके हैं. संदीप ने 2019 में KKR से डेब्यू किया था. केकेआर के अलावा संदीप गुजरात के लिए भी खेल चुके हैं. अब तक उन्होंने IPL के 10 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं. अब केकेआर तीनों खिलाड़ियों का ट्रॉयल ले रही है. जो भी अच्छा प्रदर्शन करेगा वो हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल होगा.

गौतम गंभीर पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, इन बड़ी कंपन‍ियों से मांगा 2.50 करोड़ का हर्जाना, वजह बेहद दिलचस्प

Tagged:

kkr harshit rana IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

34
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com