IPL में KKR देने वाली थी 11.2 करोड़, लेकिन PSL में लाहौर कलंदर्स के लिए सिर्फ इन चंद रूपये में खेलेंगे मुस्ताफिजुर रहमान

Published - 06 Feb 2026, 12:54 PM | Updated - 06 Feb 2026, 01:09 PM

Mustafizur Rahman

मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) के लिए पिछला एक महीना किसी ड्रामा से कम नहीं रहा है। बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर से रिलीज किए जाने के बाद अब इस खिलाड़ी की किस्मत चमक गई है। मुस्ताफिजुर को लाहौर कलंदर्स ने अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है जो पीएसएल 2026 में खेलते नजर आऐंगे।

बांग्लादेशी स्टार गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा 9.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदे गए थे, लेकिन उनकी लीग का हिस्सा होने की वजह से काफी बवाल मचा जिसके चलते शाहरुख खान की स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने उन्हें स्कवाड से निकाल दिया। जानिए लाहौर कलंदर्स ने कितने रुपए में मुस्ताफिजुर को अपनी टीम में शामिल किया।

Mustafizur Rahman को लाहौर कलंदर्स ने 6.44 करोड़ में खरीदा

Lahore Qalandars

आईपीएल से बाहर होने के बाद मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को ज्यादा दिनों तक खाली नहीं बैठना पड़ा। पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उन्होंने द फिज को आगामी सीजन 11 मतलब साल 2026 के लिए सीधे साइन कर लिया है। मुस्ताफिजुर इससे पहले भी 2016 और 2018 में इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

कलंदर्स के मालिक समीन राणा ने इस वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि मुस्ताफिजुर उनके परिवार का हिस्सा हैं और एक बार फिर उन्हें टीम की जर्सी में देखना गर्व की बात होगी। यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2026 में आईपीएल और पीएसएल का समय लगभग एक ही विंडो में टकरा रहा है। हालांकि मुस्ताफिजुर रहमान के लिए यह आईपीएल की भरपाई करने जैसा नहीं होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, लाहौर कलंदर्स ने उन्हें 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपये जो लगभग 2.08 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर है के अनुबंध पर साइन किया है।

104 डिग्री बुखार में फाइनल खेल गई स्मृति मंधाना, तपते शरीर के साथ 87 रन की विस्फोटक पारी, RCB को बनाया चैंपियन

भारतीय मुद्रा के अनुसार Mustafizur Rahman को कम मिला

पीएसएल में लाहौर कलंदर्स की टीम में शामिल होने वाले मुस्ताफिजुर रहमान को घाटे का सौदा सहना पड़ेगा। दरअसल अगर बात करें पाकिस्तानी मुद्रा की बात करे तो भारत का एक रुपया पाकिस्तान के 3.0973 रुपया के बराबर है। इस स्थिति में मुस्ताफिजुर को अगर 6.44 करोड़ पाकिस्तानी रुपया मिला तो भारतीय मुद्रा में उन्हें 2.08 करोड़ रुपया मिला।

हालांकि यह राशि उनके आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से काफी कम है, लेकिन मौजूदा विवाद और राजनीतिक तनाव के बीच मुस्ताफिजुर के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। पीएसएल का यह सीजन 23 मार्च 2026 से शुरू होने वाला है, और मुस्ताफिजुर अपनी घातक कटर और डेथ ओवरों की विशेषज्ञता से शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।

KKR से क्यों हटाए गए थे Mustafizur Rahman ?

मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) का आईपीएल करियर राजनीतिक मुद्दों की भेंट चढ़ गया। दिसंबर 2025 में हुई नीलामी में वे सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे, लेकिन बांग्लादेश में हालिया सांप्रदायिक हिंसा और सुरक्षा चिंताओं के बाद भारत में उनके खेलने का विरोध होने लगा। इसके बाद तीन जनवरी 2026 को बीसीसीआई ने केकेआर को उन्हें रिलीज करने का निर्देश दिया। क्योंकि उस वक्त शाहरुख खान से लेकर बीसीसीआई तक को देश के भीतर काफी विऱोध झेलना पड़ा था।

इस घटना ने भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव को इतना बढ़ा दिया कि बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत आने से मना कर दिया, जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया। अब मुस्ताफिजुर पीएसएल के जरिए अपनी खोई हुई फोर्म वापस पाने की कोशिश करेंगे।

IND vs USA, Live Streaming: कब और कहाँ होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट, जानें कितने बजे से होगा शुरू

Tagged:

ipl MUSTAFIZUR RAHMAN PSL T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com