KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद को मिली IPL 2026 की पहली जीत, केकेआर को 65 रन से दी मात, क्लासेन-उनादकट रहे हीरो

Published - 02 Apr 2026, 11:09 PM

KKR vs SRH

KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को उन्हीं के घरेलू मैदान पर 65 रन से हरा दिया है। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केकेआर सिर्फ 161 रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी।

आईपीएल 2026 में हैदराबाद की यह पहली जीत है तो केकेआर (KKR vs SRH) को रहाणे की कप्तानी में बैक टू बैक दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि, हाई स्कोरिंग रन चेज में फिन एलन ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन गुच्छों में विकेट गिरने के कारण केकेआर को हार मिली।

KKR vs SRH: केकेआर ने पावर प्ले में गंवाए तीन विकेट

आईपीएल 2026 में केकेआर (KKR vs SRH) को पहली जीत दर्ज करने के लिए 20 ओवर में 227 रन बनाने थे, लेकिन वह इससे चूक गए। पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी ने 9 गेंदों पर 30 रन की शुरुआत दी थी, लेकिन हर्ष दुबे के एक शानदार कैच ने एलन की पारी को 7 गेंदों पर 28 रन पर समाप्त कर दिया।

इस दौरान उन्होंने 4 चौके और दो छक्के मारे थे। इसके बाद कप्तान रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 21 बॉल पर 37 रन की साझेदारी की, लेकिन इस दौरान कप्तान 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर चलते बने तो कैमरून ग्रीन दो रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। केकेआर ने अपने शीर्ष तीन विकेट पावर प्ले में 74 के स्कोर पर गंवा दिए थे।

मध्यक्रम ने किया निराश

ग्रीन का विकेट गिरने के बाद केकेआर (KKR vs SRH) को एक साझेदारी की जरूरत थी, जो कि चौथे विकेट के लिए रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी के बीच पनपी। दोनों ने 30 गेंदों पर 46 रन जोड़े, लेकिन तालमेल की कमी के कारण रघुवंशी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले उन्होंने 29 गेंदों पर 52 बनाए, जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल थे।

रघुवंशी का विकेट गिरने के तुरंत बाद अनुकूल रॉय भी चलते बने तो 139 के स्कोर पर उप कप्तान रिंकू सिंह (35) ने भी टीम का साथ बीच मझधार में छोड़ दिया। इसके बाद सुनील नरेन ने 4 बॉल पर 12 रन बनाए तो रमनदीप ने 9 बॉल पर 10 रन की पारी खेली। बता दें कि, हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने मैच में कुल सात गेंदबाजों का उपयोग दिया था।

एसआरएच (KKR vs SRH) की ओर से जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके तो ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो विकेट हाथ लगी। वहीं, हर्ष दुबे के खाते में एक सफलता आई। हालांकि, डेब्यूटेंट शिवांग कुमार ने 4 ओवर में 41 रन दिए, लेकिन इस जीत में उनकी गेंदबाजी का भी काफी अहम योगदान रहा।

हेड-अभिषेक ने दी शानदार शुरुआत

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 34 गेंदों पर 82 रन जोड़े थे, जिसमें ट्रेविस हेड का योगदान 21 गेंदों पर 46 रन का था।

लेकिन कार्तिक त्यागी की गेंद को दर्शकदीर्घा में पहुंचने की कोशिश में वह कैच आउट हो गए। उन्होंने अपनी 46 रन की पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगाए। पहला विकेट गिरने के बाद नंबर तीन पर उतरे ईशान किशन ने 9 गेंदों पर सिर्फ 14 रन की पारी खेली तो अभिषेक शर्मा 21 बॉल पर 48 रन बनाकर आउट हो गए।

आउट होने से पहले उन्होंने 48 रन की तूफानी पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के उड़ाए। जबकि अनिकेत वर्मा भी केकेआर के खिलाफ 4 बॉल पर सिर्फ एक रन ही बना सके। ऑरेंज आर्मी ने एक समय अपने चार बड़े विकेट सिर्फ 118 के स्कोर पर गंवा दिए थे।

फिक्सर Sharjeel Khan का PSL में आया तूफ़ान! 120 किलो वजन के साथ सिर्फ 26 गेंद पर हिलाई दुनिया

क्लासेन-रेड्डी ने पहुंचाया 200 पार

बैक टू बैक विकेट गिरने के बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 53 गेंदों पर 82 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत एक समय लड़खड़ाती दिख रही हैदराबाद की पारी 200 के पार पहुंच सकी। हालांकि, नीतीश कुमार रेड्डी 24 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गए तो खतरनाक सलिल अरोड़ा गोल्डन डक का शिकार बने।

हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने 35 बॉल पर 4 चौके और एक छक्का मारकर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत उनकी टीम 226 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। वहीं, केकेआर (KKR vs SRH) की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि वैभव अरोड़ा ने 2 सफलताएं प्राप्त की। वहीं, कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय के हाथ में एक-एक विकेट आई।

कौन हैं Shivang Kumar? सनराइजर्स हैदराबाद के लिए करेंगे आईपीएल करियर का आगाज, आखिरी मैच में खोला था पंजा

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

जिम्बाब्वे।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com