KKR vs SRH Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच पर किसका होगा राज? बल्लेबाज या गेंदबाज, जानिए मैच से पहले सबकुछ
Table of Contents
KKR vs SRH Pitch Report: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में 2 अप्रैल को KKR और SRH के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच में जीत की तलाश के साथ उतरेंगी, क्योंकि अपने-अपने पहले मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
KKR को मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि SRH को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने छह विकेट से मात दी थी।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन यहां मुकाबला पूरी तरह एकतरफा नहीं होता। इस मैदान की सतह आमतौर पर सख्त और अच्छी उछाल वाली होती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी मिलती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। खासकर पावरप्ले में नई गेंद के साथ बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं।
हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिनर्स खेल में अहम भूमिका निभाने लगते हैं। ईडन गार्डन्स पर स्पिन गेंदबाजों को अच्छी ग्रिप और टर्न मिलता है, जिससे मध्य ओवरों में रन बनाना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा, शाम के मैचों में ओस का असर भी देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो जाता है।
तेज गेंदबाजों के लिए भी यहां शुरुआत में मदद रहती है, खासकर नई गेंद से स्विंग और बाउंस मिलती है, जिससे शुरुआती विकेट निकल सकते हैं। लेकिन कुल मिलाकर यह पिच बैलेंस्ड मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों का पलड़ा थोड़ा भारी रहता है, लेकिन सही लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाज भी मैच पर पकड़ बना सकते हैं।
KKR vs SRH : IPL मैचों में Eden Gardens, Kolkata के आंकड़े:

- कुल मैच- 100
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 42
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 57
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 170 (पहली पारी का औसत)
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 262 (PBKS vs KKR, 2024)
- सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 49 (RCB vs KKR, 2017)
- सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 262 (PBKS vs KKR)
- हर विकेट पर एवरेज रन- लगभग 28.0
- हर ओवर पर एवरेज रन- लगभग 8.5 – 8.7
किस टीम को होगा फायदा?
ईडन गार्डन्स के आंकड़ों के मुताबिक यहां चेज़ करना ज्यादा आसान रहता है। लगभग 99 मैचों में से 56 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मैच जीते हैं।
ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। ऐसे में KKR vs SRH मैच में भी चेज़ करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिल सकता है।
KKR vs SRH: हेड टू हेड
| स्टैट्स | आंकड़े |
|---|---|
| कुल मैच | 30 |
| KKR जीते | 20 |
| SRH जीते | 10 |
KKR vs SRH: दोनों टीमों का स्क्वॉड :
KKR : अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, फिन एलेन, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, रामंदीप सिंह, सुनील नरेन, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, नवदीप सैनी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती
SRH : पैट कमिंस (कप्तान) , ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पेन, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, ज़ीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, शिवम मावी
KKR vs SRH: दोनों टीमों का प्लेइंग XI
KKR : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलेन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रामंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी
इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक त्यागी
SRH : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड पेन
ये भी पढ़े : IPL 2026 के बीच इन 5 खिलाड़ियों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाले जाएंगे बाहर