KKR vs PBKS Pitch Insight: मैच बनेगा रन फेस्ट या लो स्कोरिंग ड्रामा? जानें पिच का पूरा विश्लेषण

Published - 05 Apr 2026, 09:51 AM | Updated - 05 Apr 2026, 10:12 AM

KKR vs PBKS Pitch Insight

KKR vs PBKS Pitch Insight: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS Pitch Insight) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़ंत कोलकाता के इडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में होगी. जहां केकेआर अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं जीती है.

वहीं, पंजाब 2 जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है. ऐसे में KKR vs PBKS बेहद रोमांचक होने वाला है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पीबीकेएस विजय रथ के आगे साथ बढ़ना चाहेगी. जबकि, केकेआर को जीत की तलाश है. लेकिन इस महायुद्ध से पहले जान लेते हैं कि इडन गार्डन स्टेडियम की पिच किस का साथ देगी ?

KKR vs PBKS Pitch Insight: बल्लेबाज या गेंदबाद किस का चलेगा जादू?

KKR vs PBKS Pitch Insight

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के ज्यादा मददगार है. इस पिस पर बाउंस ज्यादा देखने को मिलते है, जिससे बल्ले पर अच्छे से गेंद आती है. जिस कारण बड़ा स्कोर बनाने में आसानी रहती है. आउटफील्ड भी काफी तेज होती है. खास बात यह है कि छोटा मैदान होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए चौके -छक्के लगाना दाएं हाथ का खेल होता है. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS Pitch Insight) के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है.

KKR vs PBKS Pitch Insight: टॉस की होगी अहम भूमिका

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अब तक कुल 101 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 43 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि, पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने 57 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, एक टीम द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा टोटल स्कोर रिकॉर्ड 262 रहा है और कम टोटल का रिकॉर्ड 49.

शुरूआत में तेज गेंदबाजों का फायदा होता है. मीडिल ओवर्स में स्पिनर्स काम आचे हैं. लिहाजा, बल्ले और गेंद का आपसी मिश्रण देखने को मिल सकता है. हालांकि, टॉस की भूमिका अहम रहेगी. जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.

IPL हिस्ट्री के 2 सर्वश्रेष्ठ ओपनर्स का हुआ ऐलान, इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों को मिला ये खास खिताब

IPL मैचों में कोलकाता के इडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

  • कुल मैच- 101
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 43
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 57
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 165.88
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 262/2 (Punjab Kings) v 26/04/2024 v Kolkata Knight Riders
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 49 (Royal Challengers Bengaluru) v 23/04/2017 v Kolkata Knight Riders
  • सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 262/2 (Punjab Kings) v 26/04/2024 v Kolkata Knight Riders
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 27.94
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.57

CSK में क्यों नहीं चल रहा Sanju Samson का बल्ला?? अब जाकर हेड कोच ने बताई उनकी असली कमी

Tagged:

Kings Eleven Punjab kolkata night riders IPL 2026 Indian Premier League 2026 KKR vs PBKS Pitch Insight
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

अजिंक्य रहाणे

कुल नेट वर्थ करीब 65 करोड़ रुपए है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com