KKR vs PBKS: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दो बदलावों के साथ उतरेंगे नाइट राइडर्स, पंजाब ने खिलाई सेम टीम
Published - 06 Apr 2026, 07:08 PM | Updated - 06 Apr 2026, 07:14 PM
Table of Contents
KKR vs PBKS: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से हो रही है। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस सीजन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी पहली जीत की तलाश है तो दूसरी और श्रेयस अय्यर की सेना आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगाना चाहिए।
इससे पहले केकेआर (KKR vs PBKS) को पहले मुंबई इंडियंस और फिर सनराइजर्स हैदराबाद ने धूल चटाई थी तो पंजाब ने अपने पिछले दोनों मुकाबले बेहद धमाकेदार अंदाज में जीते हैं। ऐसे में आज स्टेडियम (KKR vs PBKS) पहुंचने दर्शकों को एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिल सकता है।
KKR vs PBKS: केकेआर ने किए दो बदलाव
शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं। टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह आज का मैच मिस करने वाले हैं।
जबकि अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन की तबीयत ठीक है, जिसके चलते उनको भी बाहर रखा गया है। इन दोनों की जगह पॉवेल और सैनी ने ली है। वहीं, टॉस के समय कप्तान रहाणे ने कहा,
‘’हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट अच्छा दिख रहा है, थोड़ा सूखा है लेकिन कुल मिलाकर बहुत अच्छा विकेट है और घास भी थोड़ी कम है। बात बस विश्वास और आत्मविश्वास की है। छोटी-छोटी जीतों की है। हमें पूरा भरोसा है।’’
मुझे गेंदबाजी करनी थी- श्रेयस
पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस गंवाकर भी खुश नजर आए। उन्होंने कहा,
''मुझे पहले गेंदबाजी करनी थी। इसलिए मैं उनके फैसले से खुश हूं। (रिकी पोंटिंग के साथ काम करने पर) दिल्ली कैपिटल्स के दिनों से ही हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी रही है। वो ऐसे व्यक्ति हैं जो टीम के युवा खिलाड़ियों को पूरी आजादी और स्वतंत्रता देते हैं। वो खुद एक प्रेरणा हैं, उन्होंने सालों तक शानदार क्रिकेट खेला है।''
''हम उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक मानते हैं। तो हां, उनके साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव है। और पंजाब किंग्स में उनके मार्गदर्शन में, हम जानते हैं कि उनके पास विचारों का भंडार है। इसलिए, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यह एक छिपा हुआ आशीर्वाद है। हमारी टीम एक ही है।''
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (डब्ल्यू), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
IPL 2026 के इस हफ्ते के शेड्यूल का हुआ ऐलान, देखें सभी 9 मैच की पूरी लिस्ट
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर