KKR vs PBKS: केकेआर के लिए फिर फ्लॉप हुए कैमरून ग्रीन, पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाए सिर्फ 4 रन, 25.20 करोड़ रुपये स्वाहा
Published - 06 Apr 2026, 08:33 PM | Updated - 06 Apr 2026, 08:34 PM
Table of Contents
KKR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन ये दांव उनपर ही उलटा पड़ गया।
केकेआर के लिए ओपनिंग करने आए फिन एलन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए तो आईपीएल 2026 (KKR vs PBKS) के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे कैमरून ग्रीन भी बल्ले से कोई बड़ा कामल नहीं दिखा सके।
उन्होंने मैच में सिर्फ दो गेंदें खेलीं, जिसमें उन्होंने एक चौके की मदद से सिर्फ चार रन बनाए। बता दें कि, यह ग्रीन का लगातार तीसरा न्यूनतम स्कोर है। जिन उम्मीदों के साथ केकेआर मैनेजमेंट ने उनको इतनी बड़ी धनराशि देकर खरीदा था, अब तक वह उसपर खरे नहीं उतर पाए हैं।
KKR vs PBKS: 25.20 करोड़ रुपये स्वाहा
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। माना जा रहा था कि इस साल वह केकेआर के लिए बड़े मैच विनर बनकर उबरेंगे। लेकिन शुरुआती तीन मैचों में उनके बल्ले से एक भी बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है।
☝️ brought✌️for the @PunjabKingsIPL
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2026
🎥 Xavier Bartlett's skills on display 👌
Updates ▶️ https://t.co/euWd7rFlqm#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvPBKS pic.twitter.com/aIUJW77Hn1
पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के खिलाफ भी उन्होंने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया, जिसपर उन्होंने केवल 4 रन बनाए। इस मैच में ग्रीन का विकेट उनके ही हमवतन साथी जेवियर बार्टलेट ने लिया। बार्टलेट ने ग्रीन को चैनल में बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली थी, जिसको थोड़ा अतिरिक्त उछाल मिला। ग्रीन ने गेंद को अपने शरीर से दूर धकेलने की कोशिश की और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट कीपर के हाथों में चली गई।
आईपीएल 2026 में नहीं चला बल्ला
कैमरून ग्रीन का केकेआर (KKR vs PBKS) के लिए यह लगातार तीसरा छोटा स्कोर है। इससे पहले केकेआर के लिए डेब्यू मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 18 रन बनाए थे तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़े मैच में वह दो के व्यक्ति स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उनकी पारी चार रन से आगे नहीं जा सकी। बता दें कि, अभी तक खेले तीन मैचों में ग्रीन ने सिर्फ 24 रन बनाए हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या केकेआर उनको आगे भी मौका देती है या फिर बेंच पर बैठे अन्य खिलाड़ियों को आजमाती है।
अब नहीं हारेगी CSK! लौट आया सबसे बड़ा मैच विनर, DC के खिलाफ खेलेगा सीजन का अपना पहला मैच
गेंदबाजी नहीं कर रहे ग्रीन
केकेआर ने कैमरून ग्रीन को उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को देखते हुए 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन शुरुआती दो मैचों में वह बॉलिंग करते हुए नजर नहीं आए थे। जब पहले और दूसरे मैच में टीम को उनकी गेंदबाजी की सख्त जरूरत थी, उस समय वह इस किरदार में नहीं दिखे।
लेकिन माना जा रहा है कि आगामी मैचों में वह गेंदबाजी करते हुए दिख सकते हैं। बता दें कि, ग्रीन अपनी पीठ की सर्जरी से वापसी कर रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनका वर्कलोड मैनेज करने में लगा हुआ है। यही कारण है कि शुरुआती दो मैचों में बतौर गेंदबाज नहीं दिखे सके थे। लेकिन केकेआर के बॉलिंग कोच टिम साउथी का कहना है कि उन्होंने नेट्स ने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर