KKR vs LSG, PITCH REPORT: मैच से पहले ही क्लियर हुआ रिजल्ट? पिच रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा
Published - 08 Apr 2026, 09:30 AM | Updated - 08 Apr 2026, 09:55 AM
KKR vs LSG: आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला 9 अप्रैल 2026 को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में होगी. जिसके लिए दोनों टीमें अपनी खतरनाक प्लेइंग XI के साथ पूरी तरह से तैयार है. एक तरफ केकेआर हैं जो अंक तालिका में आठवें नंबर पर है.
वहीं, लखनऊ 6 छठें पायदान पर है. ऐसे में दोनों ही टीमों को जीत की तलाश है. लेकिन दोनों टीमों की जीत क्रिकेट स्टेडियम पर निर्भर करती है. चलिए तो आगे जानते हैं कि KKR vs LSG में कौन सी टीम जीत दर्ज कर सकती है.
KKR vs LSG: क्या कहती है कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट की पिच?

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कही जाती है. पिच सपाट है और तेज आउटफील्ड है. जिसके कारण हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं.
हालांकि, मैच की शुरूआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है. लेकिन रात में ओस पड़ने के कारण बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है. फिर तेज गेंदबाजों की जगह स्पिनर्स का जादू चलता है.
वहीं, बाउंड्री छोटी होने के कारण बड़े शॉट्स देखने को मिलते हैं. सपाट सतह होने के कारण गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है. जिस वजह से आसानी से 190+ रन बनते हैं.
IPL मैचों में कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:
- कुल KKR vs LSG मैच- 102
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 43
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 57
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 164.53
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 262/2 (Punjab Kings) v 26/04/2024 v Kolkata Knight Riders
- सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 49 (Royal Challengers Bengaluru) v 23/04/2017 v Kolkata Knight Riders
- सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 262/2 (Punjab Kings) v 26/04/2024 v Kolkata Knight Riders
- हर विकेट पर एवरेज रन- 27.92
- हर ओवर पर एवरेज रन- 8.57
टॉस जीतकर गेंदबाजी करना होगा फायदेमंद
ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 102 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 43 मैच जीते हैं. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मकाबलों का आंकड़ा 57 है. लिहाजा, अगर कोई टीम टॉस जीतती है तो वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. क्योंकि बाद में ओस के कारण बल्लेबाजी करना आसान होगा.
KKR vs LSG किस टीम की होगी जीत?
कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट्स के मुताबिक, KKR के जीतने के ज्यादा चांसेस है. केकेआर का यह होम ग्राउंड है. जिस कारण यहां पर टीम का जीत रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और वह मैदान के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि अजिंक्य रहाणे की टीम लखनऊ के खिलाफ यह मुकाबला जीत सकती है.
DC vs GT: दिल्ली के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, गिल की वापसी, होल्डर-बेंटन को भी मौका
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर