KKR vs LSG: मुकुल चौधरी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने केकेआर के जबड़े से छिनी जीत, 3 विकेट से जीता लखनऊ सुपर जायंट्स, बेकार गई रहाणे- रघुवंशी की पारियां

Published - 09 Apr 2026, 11:29 PM | Updated - 09 Apr 2026, 11:31 PM

KKR vs LSG

KKR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 181 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब ने 20 ओवर में 182 रन बनाकर मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के लिए इस जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने महज 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी खेलकर पूरे मैच का रुख ही बदल दिया। एक समय केकेआर ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही थी, लेकिन मुकुल की विस्फोटक पारी ने केकेआर के गेंदबाजों को चारो खाने चित कर दिया और दो अंक केकेआर के जबड़े से छिन निकाले।

KKR vs LSG: लखनऊ का शीर्ष क्रम हुआ ध्वस्त

केकेआर के द्वारा दिए गए 182 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स KKR vs LSG को एडन मार्करम और मिचेल मार्श की ओपनिंग जोड़ी ने 25 गेंदों पर 41 रन की सधी हुई शुरुआत दी थी। मार्करम 15 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद इसी ओवर में खतरनाक मिचेल मार्श भी 11 गेंदों पर 15 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलते बने। लगातार दो झटके लगने के बाद कप्तान ऋषभ पंत से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 9 बॉल पर 10 रन बनाकर कैमरून ग्रीन की गेंद का शिकार बने। इस तरह लखनऊ (KKR vs LSG) ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों के विकेट सिर्फ 73 के स्कोर पर गंवा दिए, जहां से ये रन चेज मुश्किल होती चली गई।

मुकुल चौधरी ने पलटी बाजी

शुरुआती तीन झटके लगने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को उनके मिडिल ऑर्डर से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन आयुष बदोनी को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज प्रदर्शन नहीं कर सका। निकोलस पूरन, अब्दुल समद बुरी तरह फ्लॉप रहे। पूरन ने 15 गेंदों पर 13 रन बनाए तो अब्दुल समद के बल्ले से 4 बॉल पर 2 रन निकले।

हालांकि, आयुष बदोनी ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के मारे। यहां केकेआर की जीत लगभग पक्की मानी जा रही थी, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुकुल चौधरी ने बाजी पलट दी।मुकुल ने मैच में 27 गेंदों पर 54 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 7 बेहतरीन छक्के मारे। जबकि उन्होंने आठवें विकेट के लिए 24 गेंदों पर 54 रन की अटूट साझेदारी की।

रहाणे-रघुवंशी की शानदार साझेदारी

लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पारी की शुरुआत करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs LSG) को पहला झटका दूसरे ओवर में सिर्फ 15 के स्कोर पर लगा, जब खतरनाक फिन एलन 9 के व्यक्तिगत स्कोर पर प्रिंस यादव का शिकार बने।

इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों पर 84 रन की बेहतरीन साझेदारी की। रहाणे 24 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर दिग्वेश राठी का शिकार बने। आउट होने से पहले कप्तान ने अपना कार्य पूरा कर दिया था। लेकिन, इसके बाद केकेआर (KKR vs LSG) ने रघुवंशी (33 बॉल पर 45 रन) और उप कप्तान रिंकू सिंह (7 गेंद, 4 रन) के दो बड़े विकेट भी बैक टू बैक गंवा दिए।

IPL 2026 में फ्लॉप पड़े ये 3 खिलाड़ी, अगले सीजन नहीं मिलेगा कोई खरीदार, अब होंगे अनसोल्ड

ग्रीन-पॉवेल ने संभाली पारी

केकेआर ने रिंकू सिंह और रघुवंशी के विकेट जल्दी गंवा दिए थे, जिसके बाद कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों पर अटूट 70 रन की बेमिसाल साझेदारी की, जिसकी बदौलत नाइट राइडर्स 20 ओवर में 181 रन सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सके।

केकेआर की और से ग्रीन ने 24 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए तो पॉवेल के बल्ले से 24 गेंदों पर 39 रन की तूफानी पारी निकली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) की ओर से मैच में प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और आवेश खान को एक-एक सफलता मिली। जबकि मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन खर्च किए। मगर उनको एक भी विकेट हाथ नहीं लगा।

Finn Allen के साथ अंपायरों ने किया धोखा, छक्का मारने पर दिया आउट! वीडियो में दिखी सच्चाई

Tagged:

lucknow super giants kkr vs lsg IPL 2026 Kolkata Knight Rider
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

तीन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com