KKR vs LSG: लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, केकेआर में हुई खूंखार खिलाड़ी की वापसी, ग्रीन की गेंदबाजी पर आया बड़ा अपडेट

Published - 09 Apr 2026, 07:09 PM | Updated - 09 Apr 2026, 07:16 PM

KKR vs LSG

KKR vs LSG: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तहत 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच (KKR vs LSG) में ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इससे पहले यहां पर खेला गया पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, लेकिन नए दिन और नए मुकाबले में एक बार फिर प्रशंसकों का जोश देखते ही बनता है।

कोलकाता ने आईपीएल 2026 में अभी तक कुल तीन मैच खेले हैं, जिसमें से दो उन्होंने गंवाए हैं तो एक मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। यानि केकेआर की जीत का खाता फिलहाल नहीं खुला है। जबकि उनको चैलेंज करने आ रही लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) ने अभी तक खेले दो मैच में एक जीता है तो एक गंवाया है।

KKR vs LSG: LSG ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले मेजबानों को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। कप्तान पंत ने कहा,

‘’मुझे लगता है कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। हम विपक्षी टीम को दबाव में रखना चाहते हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा, हमें अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है कि वे हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। (वे अपने बल्लेबाजी क्रम को कैसे संतुलित करते हैं?) हमें लगता है कि हमारा शीर्ष क्रम निश्चित रूप से बल्लेबाजी में मजबूत है, लेकिन साथ ही हमें अपने शीर्ष क्रम पर पूरा भरोसा है कि वे हमें पूरी पारी में संभाल लेंगे। आप जानते हैं, हम यहाँ इसीलिए हैं।’’

ग्रीन की गेंदबाजी पर दिया बड़ा अपडेट

केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने शुरुआती दो मैचों में गेंदबाजी नहीं की थी। जबकि इस मैच में भी उनका बॉलिंग करना काफी मुश्किल लग रहा है। टॉस के समय कप्तान रहाणे ने कहा,

‘’हम गेंदबाजी करना चाहते थे। (दरअसल, मैं पिछले मैच के बारे में सोच रहा हूँ, इसलिए मैंने यह सवाल पूछा।) वह मैच पूरा नहीं हो पाया, इसलिए कुछ भी हो सकता है। बस एक बदलाव - सुनील, ब्लेसिंग की जगह आए हैं, वरुण अभी भी हाथ की चोट से उबर रहे हैं। जब उन्हें (ग्रीन को) गेंदबाजी करने की अनुमति मिलेगी, तब हम उन्हें देखेंगे। इससे गेंदबाजी संयोजन बेहतर होगा, इसलिए रोवमैन पॉवेल खेलेंगे, और जब कैमरून ग्रीन गेंदबाजी करेंगे तो हमारे पास एक अतिरिक्त गेंदबाज होगा।

यानी अभी तक ग्रीन को गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं मिली है।

सुनील नरेन की हुई वापसी, वरुण बाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच विनर प्लेयर सुनील नरेन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो चुकी है। पिछले मैच में तबीयत खराब होने के कारण वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर लौटने वाले हैं।

वहीं, टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं, जिसके चलते उनको यह मैच भी मिस करना पड़ेगा। टॉस के समय कप्तान रहाणे ने यह भी कहा कि कैमरून ग्रीन को अभी गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं मिली है।

जब वह बॉलिंग करना शुरू करेंगे तो हमारे पास एक अतिरिक्त विकल्प होगा। बता दें कि, केकेआर ने ग्रीन को उनकी बैटिंग और बॉलिंग क्षमता के आधार पर 25.20 करोड़ रुपये में लिया था। लेकिन शुरुआती दो मैचों में वह बॉलिंग करते हुए नजर नहीं आए हैं।

यहां देखों दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग XI: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग XI: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी

IPL 2026 में फ्लॉप पड़े ये 3 खिलाड़ी, अगले सीजन नहीं मिलेगा कोई खरीदार, अब होंगे अनसोल्ड

Tagged:

Kolkata Knight Riders lucknow super giants kkr vs lsg IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com