KKR vs LSG: कोलकाता के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, मार्श, मकर्म, पंत, बदोनी, पूरन.....
Published - 08 Apr 2026, 02:22 PM | Updated - 08 Apr 2026, 02:26 PM
Table of Contents
KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 15वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना गुरुवार, 09 अप्रैल को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा. केकेआर और लखनऊ का प्रदर्शन अभी तक IPL 2026 में कुछ खास नहीं रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में आठवें पायदान पर है.
जबकि, LSG एक जीत के साथ छठें स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों को जीत की तलाश है. अब अगले मुकाबले में केकेआर और लखनऊ एक दूसरे के खिलाफ अपनी खतरनाक प्लेइंग XI उतारेगी.
KKR vs LSG: ओपनिंग करेंगे एडेन मार्करम और मिचेल मार्श

लखनऊ की पारी की शुरूआत एडेन मार्करम और मिचेल मार्श करेंगे. यह दोनों की खिलाड़ी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. मार्करम और मार्श में वो काबिलयत है कि वह दनादना बैटिंग कर टीम के लिए तेजी से रन बना सकते हैं.
खासतौर से मार्श अपनी पावर हिटिंग के लिए लोकप्रिय है. अगर उनका बल्ला चल जाए तो वह विरोधियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं.
तीसरे नंबर पर कप्तान ऋषभ पंत हैं, जो कि इस मैच में प्रमुख भूमिका निभाएंगे. पंत एक बार जब सेट हो जाते हैं तो छोटी पारी को बड़ी में बदलने की क्षमता रखते हैं.
उनके चौथे स्थान पर आयुष बडोनी और पांचवें पर निकोलस पूरन जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं. दोनों में ही मैच का रूख बदलने की काबिलियत है. पूरन तो टी20 क्रिकेट के खतरनाक बल्लेबाजों में से एक कहे जाते हैं.
युवाओं खिलाड़ियों पर लखनऊ का भरोसा
छठें नंबर पर अब्दुल समद हैं, जो कि KKR के खिलाफ (KKR vs LSG) फिनिशर की भूमिका में रहेंगे. समद अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ अंतिम ओवरों में बड़े शॉट्स खेलने के लिए पहचाने जाते हैं. अगर LSG को बड़ा स्कोर खड़ा करना है तो समद पर भरोसा करना होगा.
सातवें पायदान पर प्लेइंग XI में मुकुल चौधरी हैं. 21 साल के इस युवा अनकैप्ड खिलाड़ी को एलएसजी ने 2.60 करोड़ की रकम में खरीदा था. वह विकेटकीपिंग के साथ टी20 क्रिकेट में फिनिशर का रोल अदा करने में माहिर हैं.
सौरव गांगुली ने इस खिलाड़ी की अजीत अगरकर से लगाई सिफारिश, बोले 'इसे तुरंत टीम इंडिया में मौका दो....'
LSG की मजबूत बॉलिंग लाइनअप
गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो LSG के पास आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी जैसे बॉलर्स हैं. शमी और आवेश टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं. दोनों नई गेंद के साथ डेथ ओवरों में विकेट चटकाने में सफल हैं.
वहीं, दिग्वेश राठी खतरनाक मिस्ट्री स्पिनर है, जो कि अपनी सटीक गेंदबाजी से गिल्ली उड़ाने के शौकीन है. जबकि 24 साल के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव पावरप्ले में कमाल की गेंदबाजी करने के लिए मशहूर हैं.
बतौर इम्पैक्ट प्लेयर लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान/मणिमरण सिद्धार्थ में से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग XI में शामिल कर सकती है.
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI
एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर: मोहसिन खान/मणिमरण सिद्धार्थ।
अपने देश के नंबर-1 खिलाड़ियों में आते ये 3 प्लेयर, लेकिन IPL में उठा रहे सिर्फ पानी की बोतलें
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर