KKR vs LSG: प्लेइंग XI फाइनल, ग्रीन बाहर…खतरनाक बल्लेबाज IN! कोलकाता की अंतिम-11 में बड़ा बदलाव

Published - 08 Apr 2026, 12:53 PM | Updated - 08 Apr 2026, 01:46 PM

KKR Vs LSG

KKR vs LSG के बीच होने वाला आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए कैमरून ग्रीन को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है। उनकी जगह एक खतरनाक बल्लेबाज की एंट्री हो सकती है, जो अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखता है। ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं। प्रशंसक इस KKR vs LSG भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

​IPL 2026 का 15वा मुकाबला KKR vs LSG

KKR

आईपीएल 2026 का कारवां अब अपने 15वें मुकाबले की ओर बढ़ चुका है, जहां KKR vs LSG की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स पर खेला जाना है।

कोलकाता के फैंस के लिए यह मैच काफी अहम है क्योंकि टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी। इस मैच में पिच स्पिनर्स को मदद दे सकती है, लेकिन शाम के समय ओस की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। दोनों टीमों के कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं।

​दोनों टीमों का 19वां सीजन में अब तक का प्रदर्शन

​आईपीएल के इस 19वें सीजन में अब तक दोनों टीमों का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शुरुआती मैचों में संघर्ष किया है, विशेषकर कैमरून ग्रीन की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी।

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इस सीजन में संतुलित खेल दिखाया है। इस मुकाबले से पहले कोलकाता को अपनी बल्लेबाजी क्रम को स्थिर करने की जरूरत है, जबकि लखनऊ अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। इस सीजन के पॉइंट्स टेबल में ऊपर जाने के लिए यह मैच दोनों के लिए मस्ट विन गेम जैसा है।

KKR vs LSG, Streaming: फ्री में देखना है कोलकाता बनाम लखनऊ मैच? ये तरीका नहीं जानते होंगे आप!

​केकेआर बनाम लखनउ हेड टू हेड

​अगर हम KKR vs LSG के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स पर नजर डालें, तो मुकाबला काफी बराबरी का रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से लखनऊ ने 4 बार जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता को 3 मैचों में सफलता मिली है।

हालांकि, पिछले कुछ मैचों में कोलकाता ने शानदार वापसी की है और लखनऊ के दबदबे को चुनौती दी है। ईडन गार्डन्स पर KKR vs LSG का इतिहास बताता है कि यहां हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना रहती है।

HYK vs PES Today Match Prediction, 15th Match: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

​केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

​कोलकाता ने इस मैच के लिए कैमरून ग्रीन को ड्रॉप करने का साहसिक फैसला लिया है। उनकी जगह धाकड़ बल्लेबाज टिम सीफर्ट या रोवमैन पॉवेल को शामिल किया जा सकता है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम अब नए कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी।

कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, टिम सीफर्ट/रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा,कार्तिक त्यागी।

यह बदलाव इस मुकाबले में कोलकाता को मजबूती दे सकता है। अब देखना होगा कि क्या यह नया दांव कोलकाता को जीत दिला पाएगा।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com