मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए कुछ ऐसी KKR की प्लेइंग इलेवन, फिन एलन, टिम सिफ़र्ट, रहाणे, रिंकू....
Published - 27 Mar 2026, 01:28 PM | Updated - 27 Mar 2026, 01:40 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही KKR को एक के बाद एक बड़े झटके लगने शुरू हो चुके हैं। पहले मुस्तफिजुर रहमान को विरोध के कारण टीम से बाहर होना पड़ा तो हर्षित राणा भी चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे।
वहीं बची-खुची कसर को आकाशदीप की चोट ने पूरा कर दिया। बैक टू बैक झटकों ने केकेआर का गेंदबाजी खेमा काफी कमजोर कर दिया है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं कि पहले मुकाबले में केकेआर (KKR) की प्लेइंग इलेवन कैसी रहने वाली है।
टॉप थ्री में विस्फोटक बल्लेबाज

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अपनी मजबूत बल्लेबाजी क्रम को खिला सकता है। इसमें पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम सीफर्ट के कंधों पर रह सकती है। दरअसल, ये दोनों खिलाड़ी इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में कीवियों की पारी की शुरुआत करते हैं और अब वह यह जिम्मेदारी नाइट राइडर्स के लिए भी निभा सकते हैं।
नंबर तीन पर बैटिंग के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे आ सकते हैं, जिनका फॉर्म बेहद कमाल का रहा है। इन्होंने हाल ही में खेले गए इंट्रा-स्क्वाड मैच में तूफानी अर्धशतक ठोका था। लेकिन वह बतौर ओपनर आया था। ऐसे में रहाणे ओपनर और टिम सीफर्ट या फिन एलन में किसी एक को नंबर तीन पर शिफ्ट किया जा सकता है।
मध्यक्रम पहले से मजबूत
आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आ रहा था, लेकिन इस बार उनके पास मध्यक्रम में संभालने के लिए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन शामिल हैं। मुंबई के खिलाफ चौथे नंबर पर अंगकृष रघुवंशी उतर सकते हैं तो पांचवें नंबर पर ग्रीन को उनकी पूर्व टीम के खिलाफ बैटिंग के लिए भेजा सकता है।
जबकि उप कप्तान रिंकू सिंह छठे स्थान पर बल्लेबाजी कर सकते हैं तो रमनदीप सिंह 7वें क्रम पर बैटिंग के लिए उतरेंगे। सुनील नरेन को इस सीजन 8वें स्थान पर बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है। बता दें कि, केकेआर के पास इस बार 8वें नंबर तक बल्लेबाजी है, जिसके चलते वह यकीनन कई बड़े स्कोर स्कोरबोर्ड पर लगा सकते हैं।
IPL 2026 के सभी 70 मैचों के शेड्यूल का ऐलान, देखें कब और कहाँ खेले जाएंगे मुकाबले
वरुण, वैभव, कार्तिक संभालेंगे गेंदबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी भी शुरुआती प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं।
कार्तिक ने इंट्रा-स्क्वाड मैच में काफी कमाल की लय दिखाई है, जिसके बाद उनको शुरुआती प्लेइंग इलेवन से बाहर करना केकेआर (KKR) मैनेजमेंट के लिए काफी मुश्किल होगा, क्योंकि उनके अलावा अन्य कोई भी दूसरा गेंदबाज उस लय में नजर नहीं आ रहा है।
जबकि केकेआर के पास इस प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजी विकल्प के तौर पर सुनील नरेन, रमन दीप और कैमरून ग्रीन भी शामिल है। जबकि फिल एलन या टिम सीफर्ट की जगह ब्लेसिंग मुजारबानी को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर शामिल किया जा सकता है।
KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन
फिन एलन, टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर- ब्लेसिंग मुजारबानी।
आकाश चोपड़ा ने चुनी IPL 2026 की फाइनलिस्ट, इन 2 टीमों के पहुंचने की कर डाली भविष्यवाणी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर