KKR ने किया आकाशदीप के रिप्लेसमेंट की आधिकारिक घोषणा, वसीम अकरम जैसे पेसर को टीम में दी जगह
Published - 23 Mar 2026, 10:58 AM | Updated - 23 Mar 2026, 10:59 AM
Table of Contents
KKR: आईपीएल 2026 की शुरूआत से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को एक के बाद एक झटका लग रहा है. टीम खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है. अब केकेआर के प्रमुख तेज गेंदबाज आकाशदीप चोटिल होने की वजह से IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. उन्हें पीठ दर्द की शिकायत है, जिस कारण वह इस सीजन उपलब्ध नहीं रहेंगे.
वहीं, आकाशदीप के बाहर होते ही KKR ने उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है. आगमी टूर्नामेंट में वह भारतीय खिलाड़ी की जगह कोलकाता के लिए विकेट चटकाएगा.
KKR के आकाशदीप को क्या हुआ?

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दौरान आकाशदीप इंजर्ड हो गए थे. उनके टखने में चोट लगी थी. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गए थे.
लेकिन कुछ दिनों बाद वह वापिस अपने घर लौट आए. IPL 2026 की ट्रेनिंग के लिए वह जल्द ही कोलकाता (KKR) से जुड़ने वाले थे. लेकिन भारतीय गेंदबाज को टखने साथ पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत थी.
जिस वजह से उन्हें तुंरत बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाना पड़ा. लेकिन वहां जाकर मालूम हुआ कि आकाशदीप IPL 2026 नहीं खेल पाएंगे. करीब 3 महीने बाद अब उनकी मैदान पर वापसी होगी.
KKR ने आकाशदीप की जगह किसे किया टीम में शामिल?
केकेआर ने आकाशदीप की जगह घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले विदर्भ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया. है. 28 साल का यह गेंदबाज बाएं हाथ से विकेट लेने में माहिर है. हालांकि, वह कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाज का भी हिस्सा रह चुका है. लेकिन दुर्भाग्यवश सौरभ को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आकाशदीप की जगह टीम में शामिल किया है. अगर 28 साल का यह गेंदबाज प्लेइंग XI में खेलता है तो उसका यह IPL डेब्यू होगा.
6,6,6,6,6,6,6....RCB से रिलीज होते ही इस खिलाड़ी का कहर, 69 बॉल में 195 रन, उड़ाए 21 छक्के-11 चौके
चोटिल खिलाड़ियों से परेशान केकेआर
IPL 2026 की शुरूआत से पहले ही कोलकाता चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है. पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्मअप मैच में चोटिल होने की वजह से ऑलराउंडर हर्षित राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
उनके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी मथीशा पथिराना भी. अब आकाशदीप भी दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के लिए नहीं खेल पाएंगे. जिस कारण KKR का गेंदबाजी डिपार्टमेंट काफी कमजोर पड़े गया है.
हालांकि टीम के पास वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और उमरान मलिक जैसे स्टार खिलाड़ी है. लेकिन टीम में संतुलन बनाने के लिए मैनेजमेंट ने आकाशदीप की जगह सौरभ दुभे को स्क्वाड का हिस्सा बनाया है.
रविचंद्रन अश्विन ने टीम ओनर्स को दिया बड़ा सुझाव, बोले 'खराब प्रदर्शन पर काटों खिलाड़ियों के पैसे...'
Tagged:
kkr Aakash deep IPL 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर