KKR का लगातार हार से मौजूदा खिलाड़ियों से उठा भरोसा! रातों-रात कराई इस खूंखार गेंदबाज की टीम में एंट्री

Published - 26 Apr 2025, 12:31 PM

umran malik entry in ipl 2025

KKR: आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 44वां मैच खेला जाना है। ये मैच ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। लेकिन लगातार हार से परेशान केकेआर फ्रैंचाइजी ने अब एक बड़ा कदम उठाया है। टीम में एक खूंखार गेंदबाज की एंट्री कराई है। रातों-रात गेदबाज के आने से केकेआर के लिए अच्छी खबर आई है। गेंदबाज को उसकी स्पीड के लिए जाना जाता है। खूंखार गेंदबाज की परफॉर्मेंस से विरोधी टीम के छक्के छूट जाते हैं। कौन है ये खिलाड़ी? जानिए..

KKR ने कराई इस खिलाड़ी की टीम में एंट्री

umran malik entry in ipl 2025 (1)

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम को आज (26 अप्रैल) पंजाब किंग्स के साथ मैच खेलना है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब से भिड़ने से पहले केकेआर ने अपनी फ्रैंचाइजी में उमरान मलिक की एंट्री करा दी है। उमरान मलिक को केकेआर ने अपने साथ शामिल किया था। लेकिन खिलाड़ी इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गया था। लेकिन अब खबर है कि उमरान को टीम के साथ शामिल किया जा रहा है।

उमरान मलिक के आने से बढ़ेगी KKR की ताकत?

हम जानते हैं कि उमरान मलिक को उनकी धारदार गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। लेकिन सीजन की शुरुआत में ही वो इंजर्ड होकर टीम से बाहर हो गए थे। उनकी जगह पर टीम में चेतन साकरिया को शामिल किया गया था। लेकिन अब केकेआर (KKR) ने खुद बताया कि वो टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि, वो अभी पूरी तरह से फिट नहीं है, इसलिए वो टीम से भले ही जुड़ रहे हो, लेकिन वो प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बनेंगे। केकेआर द्वारा उमरान मलिक को लेकर कहा गया कि

"उमरान कोलकाता की टीम से जुड़ गए हैं और अपने रिहैब को जारी रखेंगे ताकि क्रिकट के मैदान पर लौट सकें। वह टीम के आधिकारिक सदस्य के तौर पर टीम से नहीं जुड़ रहे हैं, लेकिन वह टीम और सपोर्ट स्टाफ के साथ काम करेंगे।"

KKR को लेना है PBKS के बदला

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अब पंजाब किंग्स के साथ मैच खेलना है। पिछले मैच में पंजाब ने बाजी मारी थी। लेकिन इस बार केकेआऱ पलटवार करना चाहेगी। खास बात ये है कि फैंस की नजरें श्रेयस अय्यर की परफॉर्मेंस पर होगी। इसी सीजन जब पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने आईं थी, तो केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस के हर्षित राणा ने जीरो पर ही आउट कर दिया था। श्रेयस अच्छी फॉर्म में हैं, अब देखना है कि आगामी मैच में वो किस तरह के प्रदर्शन करते हैं।

ये भी पढे़ं- अंबाती रायडू ने IPL 2025 प्लेऑफ में पहुंचने वाली इन 4 टीमों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, DC को दिखाया बाहर का रास्ता

Tagged:

kkr Umran malik IPL 2025 KKR vs PBKS
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com