KKR ने खोज निकाला मुस्ताफिजुर रहमान का तगड़ा रिप्लेसमेंट, बुमराह के तरह यॉर्कर डालने वाला गेंदबाज करेगा रिप्लेस
Published - 13 Mar 2026, 05:17 PM | Updated - 13 Mar 2026, 05:20 PM
Table of Contents
KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का रिप्लेसमेंट ढूंढ निकाला है। फ्रेंचाइजी ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तरह सटीक यॉर्कर डालने वाले गेंदबाज को मुस्ताफिजुर के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है।
बता दें कि, आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर (KKR) ने बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म पेसर मुस्ताफिजुर रहमान को खरीदा था, लेकिन भारत में विरोध के कारण बीसीसीआई ने मामले में हस्तक्षेप किया और रहमान को बाहर करने के लिए निर्देश दिए। हालांकि, उस समय केकेआर (KKR) ने रहमान के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की थी, लेकिन अब वह इस खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल कर सकती है।
KKR: ये खिलाड़ी करेगा रहमान को रिप्लेस
आईपीएल 2026 की शुरुआत होने में सिर्फ 15 दिन का समय शेष है तो बीसीसीआई ने शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसी बीच खबरें हैं कि ब्लेसिंग मुजरबानी आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़ सकते हैं। बता दें कि, इस गेंदबाज ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे की तरफ से काफी शानदार प्रदर्शन किया था।
उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 13 विकेट लिए थे और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने थे। जबकि ग्रुप स्टेज मैचों में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाने में ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंदबाजी का काफी अहम योगदान रहा था। ऐसे में ये खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान का परफेक्ट विकल्प हो सकता है। हालांकि, अभी तक केकेआर (KKR) की ओर से इसपर मुहर नहीं लगाई गई है।
पीएसएल से नाम लिया वापस
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को इस्लामाबाद यूनाइडेट ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के सीजन के लिए वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ के स्थान पर शामिल किया था, लेकिन मुजरबानी ने भी पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेवरॉन्स के इस तेज गेंदबाज का आगामी आईपीएल 2026 में शामिल होने की प्रबल संभावना है।
🚨 MUZARABANI WITHDRAWS FROM PSL 🚨
— Salman. (@TsMeSalman) March 13, 2026
- Blessing Muzarabani has withdrawn from PSL to join KKR in IPL. pic.twitter.com/GzdX3YzJk3
उनका नाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़ रहा है और किसी भी समय केकेआर (KKR) इसकी आधिकारिक पुष्टि कर सकता है। बता दें कि, मुजरबानी से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले साउथ अफ्रीकी मूल के कॉर्बिन बॉश ने भी पिछले साल पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला किया था। जबकि अब ब्लेसिंग मुजरबानी भी पीएसएल से हटने वाले हैं।
ब्लेसिंग मुजरबानी के शानदार आंकड़े
जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले ब्लेसिंग मुजरबानी को पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उन्हें उस समय एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
हालांकि, 6 फीट 8 इंच की लंबाई वाले मुजरबानी को कोलकाता की पिचें काफी रास आ सकती है, क्योंकि वहां पर तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल के साथ-साथ एक्स्ट्रा स्पीड भी मिलती है, जो कि मुजरबानी के पक्ष में जा सकती है।
बता दें कि, इस 29 वर्षींय तेज गेंदबाज ने 89 इंटरनेशनल टी20 मैचों की 86 पारियों में 21.34 की औसत के साथ 106 विकेट लिए हैं, जबकि इकॉनमी रेट इस दौरान गेंदबाज का सिर्फ 7.24 का रहा है, जो कि इस प्रारूप में काफी शानदार माना जाता है। बता दें कि, इस गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाजों के खिलाफ विश्व कप में 4 विकेट लिए थे, जबकि इस दौरान उन्होंने सिर्फ 17 रन खर्च किए थे।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर