IPL 2026 के लिए KKR की खूंखार प्लेइंग इलेवन आई सामने, रहाणे(कप्तान), फिन एलन, साइफर्ट, रिंकू, नारायण.....

Published - 12 Mar 2026, 10:40 AM | Updated - 12 Mar 2026, 10:45 AM

KKR

KKR: आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम को पिछले साल से बेहतर करते हुए ज्यादा संतुलित कर लिया है। शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली इस टीम की कमान अब अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के हाथों में है।

केकेआर (KKR) के मौजूदा स्क्वाड को देखें तो टीम में फिन एलन, टिम साइफर्ट और रिंकू सिंह जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी गेंदबाजी लाईनअप का लाइन-लैंथ खराब करने की क्षमता रखते हैं।

कैसा है KKR का टॉप ऑर्डर ?

Kolkata Knight Riders

केकेआर की बल्लेबाजी का टॉप क्रम इस बार काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है। कप्तान अजिंक्य रहाणे की उपस्थिति टीम को अच्छी शुरूआत प्रदान करती है, जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने के लिए फिन एलन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं। इससे पहले टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिन एलन ने शानदार शतक लगाकर न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में आसानी से पहुंचाया था।

फिन एलन अपनी तेज शुरुआत के लिए जाने जाते हैं, जो पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने में सक्षम हैं। इसके अलावा, टिम साइफर्ट मध्यक्रम में एक मजबूत बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे।

राहुल त्रिपाठी और रिंकू सिंह की मौजूदगी इस बल्लेबाजी क्रम को मजबूती प्रदान करती है, जिससे केकेआर किसी भी लक्ष्य का पीछा करने या बड़ा स्कोर बनाने में पूरी तरह से सक्षम है। इस साल रिंकू सिंह टी20 विश्व कप 2026 में भी भारतीय टीम के लिए ऐसा करते नजर आए।

ये हैं भारत के 6 वर्ल्ड कप विजेता कोच, इन्ही की कोचिंग में टीम इंडिया ने देश-विदेश में लहराया तिरंगा

केकेआर में ऑलराउंडर की भूमिका

केकेआर की असली ताकत उनके ऑलराउंडर्स में दिखता है। टीम के पास रचिन रवींद्र और कैमरून ग्रीन जैसे वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर हैं, जो बल्ले के साथ-साथ अपनी गेंदबाजी से भी मैच का रुख पलटने में माहिर हैं।

सुनील नारायण, जो टीम के पुराने और भरोसेमंद खिलाड़ी हैं, स्पिन विभाग और बल्लेबाजी दोनों में टीम को मजबूती देते हैं। रमनदीप सिंह और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ी भी टीम के संतुलन को बेहतर बनाते हैं।

ये ऑलराउंडर्स सुनिश्चित करेंगे कि केकेआर को हर परिस्थिति में विकल्प मिले, चाहे वह पिच स्पिन के अनुकूल हो या तेज गेंदबाजों के लिए मददगार। पिछले कुछ सीजन से केकेआर हमेशा सुनील नारायण को बतौर बल्लेबाज भी उपयोग करती है जिसका फायदा टीम को सीजन 2025 में ज्यादा नहीं मिल सका था।

शुभमन गिल को लेकर दिग्गज ने किया बड़ा ऐलान, बोला 'अब वो कभी कप्तान नहीं बन सकता...'

गेंदबाजी में जलवा बिखरेगा कोलकाता

गेंदबाजी की बात करें तो कोलकाता के पास तेज और स्पिन का शानदार मिश्रण है। वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री स्पिन से बल्लेबाजों को उलझाने के लिए तैयार हैं।

वहीं, तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक की तिकड़ी विपक्षी टीमों के लिए मुसीबत बन सकती है। मथीशा पथिराना की मौजूदगी डेथ ओवरों में टीम को मजबूती देगी, हालांकि उनकी हालिया चोट को देखते हुए टीम प्रबंधन को बैकअप विकल्पों पर भी गौर करना होगा।

आपको बता दे मथीशा पथिराना को टी20 विश्व कप 2026 के दौरान इंजरी हो गया था जिसके कारण उन्हें आईपीएल के शुरूआती 5-6 मैचों में बाहर रहना पड़ सकता है।

कुल मिलाकर, केकेआर (KKR) की यह प्लेइंग इलेवन आईपीएल 2026 का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

KKR संभावित प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रिंकू सिंह, राहुल त्रिपाठी, कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा।

Tagged:

kkr IPL 2026 KOLKALTA KNIGHT RIDERS KKR PLAYING 11
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अजिंक्य रहाणे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com