IPL 2026 के बीच KKR पर गिरी गाज, टीम का स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए हुआ बाहर

Published - 01 Apr 2026, 04:41 PM | Updated - 01 Apr 2026, 04:43 PM

KKR

KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार पूरे सीजन से बाहर हो चुका है। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत हार के साथ हुई थी। टीम को अपनी खराब गेंदबाजी के कारण 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन अब एक और स्टार तेज गेंदबाज केकेआर (KKR) का टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। जबकि हर्षित राणा, आकाश दीप पहले ही टूर्नामेंट से आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुके हैं। इनके बाद अब श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी आईपीएल 2026 में केकेआर का हिस्सा नहीं होंगे।

KKR: आईपीएल 2026 से बाहर हुए पथिराना

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना फरवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप में गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। पथिराना पहले ही ओवर में चौथी गेंद फेंकने के बाद बाएं पैर की पिंडली को पकड़कर जमीन पर गिर पड़े थे, जिसके बाद उनको आनन-फानन में बाहर लेकर जाना पड़ा था।

उस मैच के बाद उन्होंने दोबारा मैदान पर वापसी नहीं की है, लेकिन माना जा रहा था कि वह आईपीएल 2026 में पूरी तरह से फिट होकर वापसी कर सकते हैं, लेकिन अब खबरें हैं कि वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) या फिर श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं पथिराना

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किन कारणों के चलते उनको बाहर होना पड़ा है। लेकिन इस खबर से एक दिन पहले पत्रकार वार्ता में केकेआर के सहायक कोच शेन वॉटसन ने कहा था,

“श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से हम जवाब का इंतजार कर रहे हैं। हम वो हर कोशिश कर रहे हैं जो संभव हो सकता है ताकि वो जल्द से जल्द टीम के साथ जुड़ सकें। हम चाहते हैं कि पथिराना यहीं रहे क्योंकि केकेआर (KKR) में हमें जो बेहतरीन सपोर्ट, सपोर्ट स्टाफ और मेडिकल स्टाफ मिला है। हम उन्हें जरूरत से पहले कभी भी मैदान में उतारने की कोशिश नहीं करेंगे।” इससे साफ है कि पथिराना अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।

18 करोड़ में बिके थे पथिराना

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने खरीदा था। इससे पहले पथिराना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चार सीजन में 32 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 47 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.68 का है।

पथिराना के साथ सबसे बड़ी परेशानी उनकी वाइट गेंद फेंकने की समस्या है, जिसका समाधान अभी तक वह खुद भी नहीं निकाल पाए हैं और यही कारण है कि चेन्नई ने इस युवा गेंदबाजों को रिलीज कर दिया था।

हालांकि, आईपीएल 2026 में पथिराना केकेआर (KKR) के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं, क्योंकि इनके प्रमुख गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप पहले ही बाहर हो चुके हैं, तो मुस्तफिजुर रहमान को भी भारी विरोध के कारण केकेआर (KKR) को रिलीज करना पड़ा था।

पहले IPL से नाम वापिस लेने पर बेन डकेट पर लगा 2 साल का बैन, अब इस वजह से भरना पड़ेगा 1.35 लाख का फाइन

Tagged:

kkr Matheesha Pathirana cricket news IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

47 विकेट।

तीन (2012, 2014, 2024)।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com