इन लोगो पर भड़के KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे, खुलकर बात करते हुए बोले 'ये मुझसे जलते हैं...'

Published - 03 Apr 2026, 01:27 PM | Updated - 03 Apr 2026, 01:32 PM

Ajinkya Rahane 1

आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में कोलकाता को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। ईडन गार्डन में खेले जा रहे KKR बनाम एसआरएच में हैदराबाद को 65 रनों के बड़े अंतर से जीत मिली। इस मैच के बाद केकेआर के कप्तान अजिक्य रहाणे ने बड़ा बयान देते हुए दिग्गजों के बीच खलबली मचा दी।

रहाणे मैच के अपने आलोचकों को करारा जबाव दिया है। आइए जानते है आखिर रहाणे के साथ ऐसी कौन सी घटना हुई जिससे वे नाराज हो गए। KKR इस हार के साथ अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर पहुंच गए।

आलोचकों को Ajinkya Rahane का मुंहतोड़ जवाब

Ajinkya Rahane

अक्सर शांत रहने वाले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) इस बार काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन लोगों पर निशाना साधा जो उनके स्ट्राइक रेट और फॉर्म पर सवाल उठाते हैं।

रहाणे ने कहा कि 2023 के बाद से आईपीएल में मेरा स्ट्राइक रेट सर्वश्रेष्ठ में से एक रहा है। जो लोग मेरे बारे में ऐसी बातें करते हैं, वे शायद मैच देखते ही नहीं हैं या फिर उनके पास मेरे खिलाफ कोई खास एजेंडा है।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि कुछ लोग उन्हें खेलता हुआ नहीं देखना चाहते और उनकी सफलता से जलते हैं। अजिंक्य रहाणे का इस तरह के तेवर देख हर कोई हैरान है क्योंकि इससे पहले उन्हें इस तरह की बाते करते काफी कम देखा गया है।

PSL में शर्मनाक नजारा! एक ही टीम के David Warner और Moeen Ali हाथापाई में हुए उतारू, VIDEO वायरल

कप्तानी और बल्लेबाजी में रहाणे का नया अवतार

KKR के कप्तान के रूप में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अपनी एक नई पहचान बनाई है। वह अब केवल एक पारी संवारने वाले बल्लेबाज नहीं रहे, बल्कि पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर विपक्षी टीमों को बैकफुट पर धकेल रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का मानना है कि टी20 क्रिकेट के बदलते स्वरूप के साथ उन्होंने खुद को पूरी तरह ढाल लिया है। टीम मैनेजमेंट ने भी उन पर पूरा भरोसा जताया है, यही वजह है कि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) बिना किसी दबाव के खुलकर शॉट्स खेल रहे हैं और टीम को मजबूती दे रहे हैं।

PSL में शर्मनाक नजारा! एक ही टीम के David Warner और Moeen Ali हाथापाई में हुए उतारू, VIDEO वायरल

एसआरएच ने केकेआर को छठे मुकाबले में हराया

कल आईपीएल 2026 का छठा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया, जो KKR के लिए काफी निराशाजनक रहा। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने एकतरफा खेल दिखाते हुए अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की टीम को 65 रनों से हरा दिया।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, जिसके सामने कोलकाता की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और उनके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे।

कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भी इस मैच में अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाने में नाकाम रहे। हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन दिखाया और KKR के किसी भी बल्लेबाज को टिकने का मौका नहीं दिया। अंत में यह मैच SRH के नाम रहा और उन्होंने 65 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

Tagged:

ajinkya rahane KKR vs SRH IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

दो बार

अजिंक्य रहाणे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com