केकेआर के गेंदबाज ने मचाया कोहराम, एक ही ओवर में 3 विकेट झटक बल्लेबाजों पर बरपाया कहर

Published - 24 Mar 2026, 01:30 PM | Updated - 24 Mar 2026, 01:31 PM

KKR

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कैंप से एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। टीम के युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है। त्यागी ने एक ही ओवर में विपक्षी टीम के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर न केवल अपनी फॉर्म साबित की, बल्कि KKR मैनेजमेंट के लिए भी राहत की सांस दी है।

KKR के अभ्यास मैच में Kartik Tyagi का गोल्डन ओवर

KARTIK

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा आयोजित इस अभ्यास मैच में कार्तिक त्यागी ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम गोल्डन नाइट्स की ओर से खेल रहे थे। जब मनीष पांडे की कप्तानी वाली टीम पर्पल नाइट्स लक्ष्य का पीछा कर रही थी,

तब कार्तिक त्यागी ने अपनी आग उगलती गेंदों से मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने एक ही ओवर के अंतराल में रचिन रवींद्र, सार्थक रंजन और अनुभवी राहुल त्रिपाठी जैसे बड़े नामों को अपना शिकार बनाया।

त्यागी की सटीक यॉर्कर और 145+ किमी प्रति घंटा की रफ्तार ने बल्लेबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

धुरंधर फिल्म के बाद खौफ में आए शाहीद अफरीदी, अपने ही देश के लोगों पर किया शक, पाक सरकार को दी ये सलाह

KKR के इस मुकाबले में आखिरी गेंद तक चला रोमांच

मैच का रोमांच अपने चरम पर था जब आखिरी ओवर में जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी। कार्तिक त्यागी ने डेथ ओवरों में अपनी काबिलियत दिखाते हुए रन गति पर अंकुश लगाया।

आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रनों की दरकार थी और स्ट्राइक पर राहुल त्रिपाठी मौजूद थे। त्यागी की सटीक गेंदबाजी के सामने त्रिपाठी केवल एक रन ही बना सके और दूसरा रन चुराने के चक्कर में आउट हो गए।

इस तरह कार्तिक त्यागी की टीम ने KKR के इस अभ्यास मैच के रोमांचक मुकाबला महज 1 रन से जीत लिया। त्यागी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट अपने नाम किए।

"मुझे नहीं पसंद..." इम्पैक्ट प्लेयर रूल से नाखुश हैं अक्षर पटेल, IPL 2026 से पहले दिया चौंका देने वाला बयान

हर्षित राणा की जगह ले सकते हैं कार्तिक

केकेआर के लिए यह सीजन चुनौतियों भरा रहा है क्योंकि उनके मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ऐसे में कार्तिक त्यागी का यह फॉर्म टीम के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

त्यागी को KKR ने 2026 की नीलामी में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया था। उनकी इस शानदार परफॉरमेंस को देखते हुए,

मेंटर ड्वेन ब्रावो और हेड कोच अभिषेक नायर उन्हें आगामी 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकते हैं।

Tagged:

kkr Kartik Tyagi IPL 2026 Practice Match
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंग्लैंड
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com