KKR ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, टीम इंडिया के लिए खेल चुके इस घातक गेंदबाज को किया शामिल
Published - 26 Mar 2026, 12:45 PM | Updated - 26 Mar 2026, 12:47 PM
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बड़े झटके से उबरने के लिए केकेआर मैनेजमेंट ने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है। इस खिलाड़ी को 75 लाख रुपये की बेस प्राइस पर टीम के साथ जोड़ा गया है, जो अब आगामी सीजन में टीम की गेंदबाजी की कमान संभालेंगे।
Harshit Rana के बाहर होने से केकेआर को लगा बड़ा झटका

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के उभरते हुए सितारे हर्षित राणा (Harshit Rana) टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट की गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी।
हर्षित राणा (Harshit Rana) ने पिछले सीजन यानी 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और 19 विकेट चटकाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम का पेस अटैक काफी कमजोर नजर आ रहा था, जिसे भरने के लिए अब नवदीप सैनी को बुलाया गया है।
PSL 2026 Live Stream: कब और कहां देखें पाकिस्तान सुपर लीग? भारत में टेलीकास्ट और ऐप की पूरी जानकारी
नवदीप सैनी की एंट्री से गेंदबाजी को मिलेगा अनुभव
केकेआर ने हर्षित राणा की जगह जिस गेंदबाज को चुना है, वह कोई और नहीं बल्कि रफ्तार के सौदागर नवदीप सैनी हैं। सैनी के पास न केवल आईपीएल का लंबा अनुभव है, बल्कि वह भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं।
सैनी ने अब तक 32 आईपीएल मैचों में 23 विकेट लिए हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी 140+ किमी प्रति घंटे की रफ्तार है। हालांकि हर्षित राणा की जगह लेना आसान नहीं होगा, लेकिन सैनी की 'हिट द डेक' गेंदबाजी कोलकाता की पिचों पर काफी असरदार साबित हो सकती है।
IPL 2026 के सभी टीम के कप्तान-हेड कोच, गेंदबाजी-बल्लेबाजी COACH, मेंटोर-डायरेक्टर का हुआ ऐलान
चोटों से जूझ रही है केकेआर
आईपीएल 2026 में कोलकाता की राह थोड़ी कठिन लग रही है क्योंकि केवल हर्षित राणा (Harshit Rana) ही नहीं, बल्कि टीम के कई अन्य प्रमुख खिलाड़ी भी चोटिल हैं। तेज गेंदबाज आकाश दीप भी इस सीजन से बाहर हो चुके हैं, जिनकी जगह सौरभ दुबे को शामिल किया गया है।
वहीं मतीशा पथिराना की फिटनेस पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है। कोच अभिषेक नायर ने माना कि हर्षित राणा (Harshit Rana) एक मैच विनर खिलाड़ी हैं और उनकी कमी मैदान पर जरूर खलेगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नवदीप सैनी इस सुनहरे मौके का फायदा उठाकर केकेआर के लिए कितने विकेट चटकाते हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर